OnePlus 7 Pro बेंचमार्क साइट पर 12 जीबी रैम के साथ लिस्ट

OnePlus 7 Pro को कंपनी द्वारा 14 मई को OnePlus 7 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दोनों ही OnePlus फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं।

OnePlus 7 Pro बेंचमार्क साइट पर 12 जीबी रैम के साथ लिस्ट
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 Pro में 90 हर्ट्ज़ का 6.7 इंच वाला क्वाडएचडी+ डिस्प्ले होगा
  • तीन रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा OnePlus 7 Pro
  • वनप्लस 7 प्रो के कई टीज़र ज़ारी हो चुके हैं
विज्ञापन
OnePlus 7 Pro को कथित तौर पर बेंचमार्क साइट Geekbench पर लिस्ट किया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग में OnePlus के फ्लैगशिप फोन में 12 जीबी रैम होने का ज़िक्र है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी करीब हफ्ते भर से OnePlus 7 Pro के फीचर्स को लेकर कई टीज़र ज़ारी कर चुकी है। हाल ही में इस फोन में तीन रियर कैमरे होने की जानकारी दी गई थी। एक टीज़र में OnePlus 7 Pro में 3x ऑप्टिकल ज़ूम और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होने का दावा था। गौर करने वाली बात है कि OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro हैंडसेट 14 मई को लॉन्च होंगे।

गीकबेंच साइट पर लिस्टिंग 30 अप्रैल की है। लिस्टिंग GM1917 मॉडल नंबर वाले एक OnePlus फोन की है। पुरानी लीक से प्रतीत होता है कि यह लिस्टिंग OnePlus 7 Pro की है। फोन 12 जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड पाई पर आधारित OnePlus का ऑक्सीजनओएस है।

OnePlus के इस हैंडसेट की पहचान तो नहीं हो सकी है। Geekbench लिस्टिंग से पता चला है कि इस फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 3,526 और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,101 का स्कोर मिला। देखा जाए तो यह हाल के दिनों में मिले कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन से ज़्यादा बेहतर स्कोर हैं। यह एक तरह से OnePlus 7 Pro की दमदार परफॉर्मेंस की ओर इशारा है।

OnePlus 7 Pro को कंपनी द्वारा 14 मई को OnePlus 7 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दोनों ही OnePlus फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। हालांकि, मार्केट के अन्य फ्लैगशिप फोन को चुनौती देने के लिए वनप्लस 7 प्रो में और फीचर दिए जाने की उम्मीद है।

लीक हुई जानकारियों पर गौर करें तो OnePlus 7 Pro में 90 हर्ट्ज़ का 6.7 इंच वाला क्वाडएचडी+ डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी हो सकती है।

OnePlus 7 Pro में तीन रियर कैमरे, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होने का टीज़र ज़ारी हो चुका है। इसके अलावा फोन को डिस्प्लेमेट से पहले ही A+ रेटिंग मिलने का दावा किया जा चुका है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • कमियां
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • कमियां
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 7 Pro specifications, OnePlus 7 Pro, OnePlus, Geekbench
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  3. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  4. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  5. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  6. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  7. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  10. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »