OnePlus 7 भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा और 8 जीबी रैम हैं इसमें

वनप्लस 7 का दाम 32,999 रुपये से शुरू होगा। इस कीमत में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बिकेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मई 2019 13:45 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है वनप्लस 7 में
  • वनप्लस 7 के स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं

OnePlus 7 Price: वनप्लस 7 का दाम 32,999 रुपये से शुरू

बैंगलुरू में आयोजित एक इवेंट में OnePlus 7 को लॉन्च किया गया। इसी इवेंट में कंपनी ने अपने फ्लैगशिप हैंडसेट OnePlus 7 Pro से भी पर्दा उठाया। दोनों हैंडसेट में वनप्लस 7 ज़्यादा किफायती है। लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन बेहद ही दमदार हैं। स्मार्टफोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले और OnePlus 6T की तरह वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। जहां OnePlus 7 Pro का एक 12 जीबी रैम वेरिएंट भी लाया गया है, वहीं वनप्लस 7 में सर्वाधिक 8 जीबी रैम है। फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें यूएफएस 3.0 2-लेन स्टोरेज दी गई है। आइए अब आपको बताते हैं कि भारत में OnePlus 7 की कीमत क्या है, साथ ही आपको इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानकारी मुहैया कराएंगे।
 

OnePlus 7 की भारत में कीमत और रिलीज़ की तारीख

मार्केट में वनप्लस 7 का दाम 32,999 रुपये से शुरू होगा। इस कीमत में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बिकेगा। 6 जीबी रैम वेरिएंट सिर्फ मिरर ग्रे कलर में मिलेगा, जबकि 8 जीबी रैम वेरिएंट मिरर ग्रे और रेड कलर में उपलब्ध होगा। OnePlus 7 की बिक्री भारत में जून महीने में शुरू होगी। रिलायंस जियो के ग्राहकों को इस फोन को खरीदने पर 9,300 रुपये का फायदा होगा।
Advertisement
 

OnePlus 7 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वनप्लस 7 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। OnePlus 7 में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। .

OnePlus 7 एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX586 सेंसर है। अपर्चर एफ/1.7 वाला यह लेंस इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.4 है। रियर कैमरा सेटअप डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आएगा। पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, स्टूडियो लाइटनिंग, टाइम लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर भी दिए गए हैं। फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यहां Sony IMX471 सेंसर है जो OnePlus 7 Pro का भी हिस्सा रहा है। फ्रंट कैमरे को नॉच में जगह मिली है।
Advertisement

वनप्लस 7 के स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी यूएफएस 3.0 2-लेन स्टोरेज। कंपनी का दावा है कि यह ज़्यादा तेज़ स्टोरेज स्टेंडर्ड के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन होगा। वनप्लस के अन्य हैंडसेट की तरह इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।

OnePlus 7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इसका हिस्सा हैं।  OnePlus 7 Pro की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • Bad
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.