OnePlus 7 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, होंगे ये बदलाव

OnePlus 7 Update: वनप्लस 7 को हाल ही में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है, जानें इसके बारे में।

OnePlus 7 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, होंगे ये बदलाव

OnePlus 7 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, होंगे ये बदलाव

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है वनप्लस 7 में
  • वनप्लस 7 के स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं
  • OnePlus 7 एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है
विज्ञापन
OnePlus 7 यूज़र को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। वनप्लस 7 को मिला नया अपडेट कैमरा इंप्रूवमेंट और जून एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। कंपनी ने शुरुआत में OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro में खराब कैमरा ऑप्टिमाइजेशन का सामने किया था। इसके बाद से OnePlus कैमरा इंप्रूवमेंट से संबंधित नियमित अपडेट जारी कर रही है। भारत में OnePlus 7 की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है और इसे ई-कॉर्मस साइट Amazon से खरीदा जा सकता है।

OnePlus 7 को मिला ऑक्सीजन ओएस 9.5.6 अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है, ऐसे में शुरुआत में केवल लिमिटेड यूज़र को ही अपडेट प्राप्त होगा। कंपनी इस बात को सुनिश्चित करने के बाद कि नए अपडेट के साथ कोई क्रिटिकल बद नहीं है अपडेट को बड़े पैमाने पर रोल आउट करेगी। चेंजलॉग के अनुसार, OnePlus 7 को मिला लेटेस्ट अपडेट जून 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच, बेहतर ऑडियो क्वालिटी, ऑप्टिमाइज़ फोटो क्वालिटी और ऑटोमेटिक ब्राइटनेस के लिए ऑप्टिमाइज़ सेंस्टिविटी के साथ आ रहा है।

इसके अलावा OnePlus 7 को मिले अपडेट के साथ बग फिक्स और परफॉर्मेंस को भी इंप्रूव किया गया है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। हम सलाह देंगे कि फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने और चार्ज लगाने के बाद ही अपडेट करें।

पिछले ऑक्सीजन ओएस 9.5.5 अपडेट के साथ कैमरा इंप्रूवमेंट जैसे कि कुल मिलाकर कॉन्ट्रास्ट और कलर परफॉर्मेंस को इंप्रूव किया गया था। साथ ही स्पष्टता और नाइटस्केप के कलर को, ब्राइटनेस आदि को इंप्रूव किया गया था।

OnePlus 7 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। OnePlus 7 के कुछ स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें जान फूंकने के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप और 6.41 इंच का वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • कमियां
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  2. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  3. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  4. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  5. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  6. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  7. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  8. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  10. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »