OnePlus 7 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होने का एक और दावा

एक बार फिर OnePlus 7 का कवर इंटरनेट पर लीक हुआ है जिससे इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के डिज़ाइन का पता चला है। लीक हुए नए कवर से कोई नई जानकारी नहीं मिल पाई है।

OnePlus 7 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होने का एक और दावा
ख़ास बातें
  • DHgate.com ने इस बार OnePlus 7 के कवर को लिस्ट किया
  • OnePlus 7 का डमी फोन भी नज़र आ रहा है
  • वनप्लस 7 के डिज़ाइन से रूबरू कराता है कवर
विज्ञापन
एक बार फिर OnePlus 7 का कवर इंटरनेट पर लीक हुआ है जिससे इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के डिज़ाइन का पता चला है। लीक हुए नए कवर से कोई नई जानकारी नहीं मिल पाई है। लगभग ये सारी जानकारियां पहले ही लीक हो चुके केस रेंडर्स से मिल चुकी हैं। हालांकि, इस बार पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल, पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर के बारे में ज्यादा स्पष्टता से जानकारी मिली है। लेटेस्ट कवर से वनप्लस परिवार के इस फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं होने का पता चला है।

चीनी वेबसाइट DHgate.com ने इस बार OnePlus 7 के कवर को लिस्ट किया है। ऑनलाइन लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीरों से नए फोन के डिज़ाइन का पता चला है। इसके साथ अब तक मिली जानकारियों की एक बार फिर पुष्टि हुई है, जैसे कि वर्टिकल पोज़ीशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, एलईडी फ्लैश और पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल के लिए कटआउट।

कथित OnePlus 7 कवर में निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, लाउडस्पीकर ग्रिल और दो माइक्रोफोन्स के लिए कटआउट है। ऊपर की तरफ भी एक कटआउट है जिसे सेकेंडरी माइक्रोफोन से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस ई-कॉमर्स साइट में रेंडर्स में OnePlus 7 का डमी फोन भी नज़र आ रहा है, पॉप-अप सेल्पी कैमरा मॉड्यूल के साथ। इस डमी से फोन में बेहद ही पतले बेज़ल होने का भी पता चला है। संभवतः OnePlus 6T से भी पतला। इसके अलावा रियर कैमरा सेटअप उभार वाला है।

फिलहाल, साफ नहीं है कि ये नए कवर वाकई में इस साल लॉन्च होने वाले वनप्लस 7 के डिज़ाइन से रूबरू करा रहे हैं या नहीं। इसके अलावा कवर में निचले हिस्से पर सिम ट्रे के लिए कटआउट नहीं नज़र आ रहा है। पुरानी तस्वीरों में यह जानकारी सामने आई थी। ऐसे में हम आपको OnePlus 7 के आधिकारिक लॉन्च करने का इंतज़ार करने को कहेंगे।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • कमियां
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 7, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
  2. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  3. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  4. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  6. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
  8. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  10. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »