OnePlus 6T होगा वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का नाम

चीनी कंपनी वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का नाम 'OnePlus 6T' होगा। इसकी पुष्टि अलग-अलग प्लेटफॉर्म से हुई।

OnePlus 6T होगा वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का नाम
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया पर OnePlus 6T के लिए लैंडिंग पेज लाइव
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा वनप्लस 6टी
  • OnePlus 6 की तरह इस फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा
विज्ञापन
चीनी कंपनी वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का नाम 'OnePlus 6T' होगा। इसकी पुष्टि अलग-अलग प्लेटफॉर्म से हुई। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर OnePlus 6T के लिए अलग पेज सेटअप कर दिया गया है। भारत में यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर बिकेगा। इसके अलावा OnePlus India ने इस स्मार्टफोन के लिए अपना पहला विज्ञापन लाइव कर दिया है जिसमें वनप्लस के ब्रांड एंबेसेडर अमिताभ बच्चन को दिखाया गया है। उन्होंने इस विज्ञापन में इस फोन के एक फीचर का ज़िक्र किया है। इन सबके अलावा इंटरनेट पर ताजा जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक OnePlus 6T डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ही आएगा। पहले इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की खबर थी।

शुरुआत अमेज़न इंडिया पर OnePlus 6T के लैंडिंग पेज से करते हैं। लिस्टिंग में इस फोन के नाम के साथ कमिंग सून का टैग नज़र आता है। लिखा है कि यह प्रोडक्ट अमेज़न एक्सक्लूसिव होगा। एक नोटिफाई मी बटन भी है। इस पर क्लिक करके यूज़र फोन से जुड़ी जानकारियों के लिए साइन अप कर सकते हैं। तस्वीर में फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की ओर इशारा है जिसकी पुष्टि OnePlus ने पहले ही की थी।

टेलीविज़न विज्ञापन से OnePlus 6T नाम की पुष्टि हुई है। इसे एशिया कप 2018 के तहत भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान लाइव किया गया था। इस वीडियो में वनप्लस के ब्रांड एंबेसेडर Amitabh Bachchan को दिखाया गया है। वो फोन में मौज़ूद इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की इशारा करते हुए कहते हैं, “a cooler way to unlock your phone”। उन्होंने आगे कहा है, नया वनप्लस 6टी जल्द आएगा। इस विज्ञापन में दो स्लोगन का भी इस्तेमाल हुआ है। 'Touch for innovation' और 'Ready for speed', दोनों ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की ओर इशारा करते हैं।

वहीं, विनफ्यूचर से जु़ड़े नामी टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने दावा किया है कि वनप्लस इस साल के अपने दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन में भी डुअल कैमरा सेटअप पर बनी रहेगी। इससे पहले वनप्लस 6टी में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिए जाने के दावे हुए थे। इस लेख में इस्तेमाल किए गए रेंडर इमेज में स्मार्टफोन को मिरर ब्लैक फिनिश के साथ दिखाया गया है। मौज़ूदा फ्लैगशिप OnePlus 6 की तरह इस फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि नए स्मार्टफोन का डिस्प्ले थोड़ा बड़ा होगा। यह 6.41 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल होने का दावा है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 6T स्मार्टफोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, 8 जीबी रैम, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज, व बड़ी बैटरी के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845  या स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ आएगा। फोन को अक्टूबर के मध्य में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और कीमत 550 डॉलर (करीब 40,000 रुपये) हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 6T
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  2. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  3. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  4. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  5. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  7. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  8. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  9. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
  10. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »