OnePlus 6T के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, एंड्रॉयड 9.0 पाई से हो सकता है लैस

वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T को आधिकारिक रूप से लॉन्च होने में कुछ दिन शेष हैं। लेकिन लॉन्च से पहले वनप्लस 6टी की झलक साइट गीकबेंच पर देखने को मिली है। इतना ही नहीं, गीकबेंच से कई अहम बातें भी सामने आई हैं।

OnePlus 6T के स्पेसिफिकेशन फिर लीक, एंड्रॉयड 9.0 पाई से हो सकता है लैस

Photo Credit: Weibo

ख़ास बातें
  • 6.41 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है वनप्लस 6टी में
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस हो सकता है OnePlus 6T
  • OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T को आधिकारिक रूप से लॉन्च होने में कुछ दिन शेष हैं। लेकिन लॉन्च से पहले वनप्लस 6टी की झलक साइट गीकबेंच पर देखने को मिली है। गीकबेंच पर OnePlus 6T के मॉडल नंबर A6013 को लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि वनप्लस 6टी एंड्रॉयड ओरियो पर नहीं बल्कि Google के लेटेस्ट एंड्रॉयड 9.0 पाई सॉफ्टवेयर अपडेट पर चलेगा। याद करा दें कि कुछ दिनों पहले OnePlus 6T स्मार्टफोन को जर्मन रिटेलर ओटो की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला था कि यह हैंडसेट एंड्रॉयड ओरियो सपोर्ट के साथ आएगा।

गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वनप्लस ब्रांड का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च हो सकता है। बता दें कि OnePlus 6T को ग्लोबली 29 अक्टूबर और भारत में 30 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। हाल ही में कंपनी ने इस बात की घोषणा की है कि 2 नवंबर को वह अलग-अलग शहरों में इवेंट का आयोजन करेगी। इवेंट के दौरान लोग फोन खरीदने से पहले वनप्लस 6टी को इस्तेमाल कर सकते हैं। OnePlus 6T ने सिंगल-कोर में 2,387 और मल्टी-कोर में 8,925 स्कोर किया है। बता दें कि यह बेंचमार्क स्कोर प्री-प्रोडक्शन यूनिट के आधार पर है, इस कारण आंकडों में बढ़ोतरी संभव है।
 

OnePlus 6T के कथित स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। साथ में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज होगी। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि OnePlus 6T इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा और इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं होगा। OnePlus 6T में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी फीचर दिए जाएंगे। स्मार्टफोन में 3,700 एमएएच की बैटरी हो सकती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6T, Geekbench, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »