OnePlus 6T के कथित 'पोस्टर' से वाटरड्रॉप नॉच का खुलासा

वनप्लस 6टी स्मार्टफोन की झलक एक टीज़र में मिली है जिसके बारे में आधिकारिक पोस्टर होने का दावा किया जा रहा है। टीज़र में OnePlus के अगले स्मार्टफोन का टैगलाइन नज़र आ रहा है, "Unlock The Speed"।

OnePlus 6T के कथित 'पोस्टर' से वाटरड्रॉप नॉच का खुलासा
ख़ास बातें
  • SlashLeaks ने OnePlus 6T के आधिकारिक पोस्टर को लीक किया
  • अगला वनप्लस स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरे के साथ आएगा
  • कीमत 550 डॉलर (करीब 40,000 रुपये) हो सकती है
विज्ञापन
OnePlus 6T को आधिकारिक तौर पर किस दिन लॉन्च किया जाएगा? इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। इस बीच वनप्लस 6टी स्मार्टफोन की झलक एक टीज़र में मिली है जिसके बारे में आधिकारिक पोस्टर होने का दावा किया जा रहा है। टीज़र में OnePlus के अगले स्मार्टफोन का टैगलाइन नज़र आ रहा है, "Unlock The Speed"। इसके अलावा कंपनी का "Never Settle" वाला टैगलाइन OnePlus 6T के वॉलपेपर पर मौज़ूद है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन भी है जो वनप्लस 6 के आयाताकार नॉच की तुलना में कम जगह की खपत करता है। अभी कुछ दिन पहले ही OnePlus 6T के नाम की आधिकारिक पुष्टि अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग और एक टेलीविज़न विज्ञापन से हुई थी। वहीं, ग्राफिक्स से बनी एक तस्वीर से यह भी साफ हो गया था कि अगला वनप्लस स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नहीं, डुअल रियर कैमरे के साथ ही आएगा।

SlashLeaks ने OnePlus 6T के आधिकारिक पोस्टर को लीक किया है। इसमें स्मार्टफोन आगे की तरफ दिख रहा है। पोस्टर से यह भी साफ हो गया है कि हैंडसेट में वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन है जिसकी झलक में Oppo F9 Pro और Vivo V11 Pro जैसे हैंडसेट में मिल चुकी है। नॉच में सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ ईयरपीस और नोटिफिकेशन लाइट के लिए भी जगह है। इसी नॉच में एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। वनप्लस 6टी के वालपेपर में वनप्लस का टैगलाइन नेवर सेटल दिख रहा है। नए पोस्टर में फोन के लिए अनलॉक द स्पीड टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, आधिकारिक टेलीविज़न विज्ञापन में 'Touch for Innovation' और 'Ready for Speed' टैगलाइन का इस्तेमाल हो रहा है।

पोस्टर में वनपल्स 6टी के निचले हिस्से की झलक नहीं मिली है। अभी तक कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। गौर करने वाली बात यह भी है कि OnePlus की ओर से आधिकारिक तौर पर इस पोस्टर को नहीं जारी किया गया है। ऐसे में इस पर पूरी तरह से भरोसा करना सही नहीं होगा।

OnePlus 6T के कथित स्पेसिफिकेशन
पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 6T स्मार्टफोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, 8 जीबी रैम, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज, व बड़ी बैटरी के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845  या स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ आएगा। फोन को अक्टूबर के मध्य में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और कीमत 550 डॉलर (करीब 40,000 रुपये) हो सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 6T
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »