OnePlus 6 जल्द लॉन्च होगा भारत में, अमेज़न इंडिया पर रजिस्ट्रेशन शुरू

OnePlus 6 के भारत में आने में अब संभवत: ज्यादा देरी नहीं होगी। ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया ने OnePlus 6 के लिए नया रजिस्ट्रेशन पेज लॉन्च किया है।

OnePlus 6 जल्द लॉन्च होगा भारत में, अमेज़न इंडिया पर रजिस्ट्रेशन शुरू

वनप्लस 6 जल्द आ रहा भारत

ख़ास बातें
  • वनप्लस 6 के लिए अभी से करें रजिस्टर, अमेज़न इंडिया पर पेज हुआ लाइव
  • काफी दिनों से लीक हो रहे हैं वनप्लस 6 के स्पेसिफेकेशन
  • नॉच और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ जल्द दस्तक देगा फ्लैगशिप फोन
विज्ञापन
OnePlus 6 के भारत में आने में अब संभवत: ज्यादा देरी नहीं होगी। ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया ने OnePlus 6 के लिए नया रजिस्ट्रेशन पेज लॉन्च किया है। ज़िक्र किया गया है कि OnePlus 6 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर बिकेगा और भारत में जल्द ही यह दस्तक देगा। OnePlus 6 कंपनी का अगला फ्लैगशिप फोन होगा, जिसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प दिया जाएगा। पुष्टि की जा चुकी है कि OnePlus 6 में डिस्प्ले के ऊपर नॉच दिया जाएगी।

अमेज़न इंडिया का ख़ास वेबपेज लाइव कर दिया गया है, जहां यूज़र साइन अप कर भविष्य के अपडेट पा सकते हैं। इसमें 'नोटिफाई मी' बटन की सुविधा दी गई है। अमेज़न द्वारा शनिवार को दिए गए बयान में  स्मार्टफोन की कीमत, रिलीज़ डेट आदि को लेकर कोई जानकारी नहीं है। अमेज़न इंडिया के कैटेगरी मैनेजमेंट डायरेक्टर नूर पटेल ने बताया, OnePlus 6 एक शानदार फोन होगा, हमें खुशी है कि 3 साल से भी ज्यादा वक्त से हम एक बेहतरीन ब्रांड के साझेदार रहे हैं। बता दें कि OnePlus 6 केलिए कंपनी ने कुछ सप्ताह पहले मार्वल स्टूडियो से करारा किया था। इसके बाद फोन के एवेंजर - इनफिनिटी वॉर एडिशन के लॉन्च होने की चर्चा तेज़ हो गई है।
 

OnePlus 6 कीमत, स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अब तक आईं जानकारियों के मुताबिक, OnePlus 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 8 जीबी रैम दिए जा सकते हैं। स्टोरेज 256 जीबी का होगा। फोन के तीन रंग वेरिएंट - व्हाइट, ब्लैक और ब्लू रंग में आने की उम्मीद है। हालिया लीक में OnePlus 6 से जुड़ी एक्सेसरीज़ लीक हुई थीं। लीक हुई जानकारियों में फोन का डिज़ाइन भी सामने आ चुका है, जिसकी तुलना फोन के पिछले वर्ज़न वनप्लस 5टी से की गई थी। टीज़र में अलर्ट स्लाइडर और ग्लास बैक की चर्चा भी है। वायरलेस चार्जिंग भी इस फोन में आने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी तरफ वनप्लस खुद लीक हुए कई फीचर की पुष्टि कर चुकी है। इसमें डिस्प्ले नॉच, अलर्ट स्लाइडर और 3.55 मिलीमीटर का हैडफोन जैक शामिल है।

ज्ञात हो, हालिया लीक में OnePlus 6 से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आई थीं। फोन की कीमत के बारे में अनुमान है कि 64 जीबी वेरिएंट 3,299 चीनी युआन (34,200 रुपये) का होगा। वहीं, फोन का 128 जीबी वेरिएंट 3,799 चीनी युआन (तकरीबन 39,300 रुपये) में मिलेगा। 256 जीबी वेरिएंट की चाहत रखने वालों को खर्चने पड़ सकते हैं 4,399 चीनी युआन (तकरीबन 45,600 रुपये)।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »