OnePlus 6 के इस खास वेरिएंट की बिक्री आज पहली बार, यहां से खरीदें

OnePlus 6 Red Edition की बिक्री भारत में सोमवार को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। गौर करने वाली बात है कि यह वनप्लस 6 स्मार्टफोन का चौथा कलर वेरिएंट है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 16 जुलाई 2018 10:57 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 Red Edition की कीमत भारत में 39,999 रुपये है
  • इस दाम में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है
  • स्मार्टफोन Oneplus.in और Amazon.in पर उपलब्ध होगा
OnePlus 6 Red Edition की बिक्री भारत में सोमवार को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। गौर करने वाली बात है कि यह वनप्लस 6 स्मार्टफोन का चौथा कलर वेरिएंट है। मार्केट में पहले से OnePlus 6 के मिडनाइट ब्लैक, मिरर ब्लैक  और सिल्क व्हाइट वेरिएंट मौज़ूद हैं। वहीं, कंपनी ने लिमिटेड एडिशन मार्वल एवेंजर्स वेरिएंट को भी मार्केट में उपलब्ध कराया था, लेकिन इसे चंद दिनों बाद ही मार्केट से वापस ले लिया गया। वनप्लस 6 के रेड एडिशन के बारे में बताया गया है कि यह खास क्राफ्टमेनशिप और मेटेरियल डिज़ाइन से लैस है। यह मेटालिक रेड शिमर के साथ आएगा। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर लाल रंग के ग्लास जैसा है और किनारे पर सिल्वर लाइन का इस्तेमाल हुआ है।
 

OnePlus 6 Red Edition की भारत में कीमत

OnePlus 6 Red Edition की कीमत भारत में 39,999 रुपये है। इस दाम में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। इस फोन को 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन Oneplus.in और Amazon.in पर उपलब्ध होगा। बता दें कि इस वेरिएंट के साथ Oneplus 6 के बाकी वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ ईएमआई पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

OnePlus 6 रेड एडिशन के स्पेसिफिकेशन और फीचर

दावा है कि OnePlus 6 Red Edition को बनाने में पहले इस्तेमाल नहीं की गई तकनीक को काम में लाया गया है। यह ऑप्टिकल कोटिंग, इवोपरेटिव फिल्म और ग्लास के 6 पैनल के साथ आता है। ग्लास पैनल के ऊपर एक अतिरिक्त एंटी रिफ्लेक्टिव लेयर है। OnePlus ने बताया है कि हैंडसेट में ट्रांसलूसेंट ऑरेंज लेयर है जो रेड बेस लेयर के साथ मिक्स करके रेडियंट ग्लॉसी रेड लुक देता है। हैंडसेट में लाल रंग का मिरर जैसा फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। नए कलर एक्सेंट के अलावा यह एडिशन OnePlus 6 से पूरी तरह से मेल खाता है।

डुअल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है।
Advertisement

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।
Advertisement

OnePlus 6 के इस एडिशन की इनबिल्ट स्टोरेज है 128 जीबी। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  2. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  3. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  4. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  5. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  6. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  7. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  8. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  9. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  10. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.