OnePlus 6 होगा OnePlus 5T से कितना अलग? टीज़र से मिला इशारा

OnePlus 6 स्मार्टफोन के इसी तिमाही लॉन्च होने की तैयारी है। इसे लेकर टीज़र और लीक हुई जानकारियां लगातार आ रही हैं।

OnePlus 6  होगा OnePlus 5T से कितना अलग? टीज़र से मिला इशारा

वनप्लस 6 और वनप्लस 5टी में अंतर

ख़ास बातें
  • OnePlus 6 के इसी तिमाही लॉन्च होने की संभावना
  • फोन की टीज़र और लीक हुई जानकारियां लगातार आ रही हैं
  • OnePlus 6 अपने पिछले वर्ज़न OnePlus 5T से होगा अलग?
विज्ञापन
OnePlus 6 स्मार्टफोन के इसी तिमाही लॉन्च होने की तैयारी है। इसे लेकर टीज़र और लीक हुई जानकारियां लगातार आ रही हैं। पिछले साल हैंडसेट से जुड़े स्पेसिफिकेशन और फीचर भी सामने आए थे। अब पता चला है कि OnePlus 6 अपने पिछले वर्ज़न OnePlus 5T से कितना अलग होगा। ताज़ा जानकारी के मुताबिक OnePlus ने अब एक तस्वीर जारी की है, जिसमें OnePlus 6 का बायां हिस्सा दिख रहा है। इसके अतिरिक्त उम्मीद है कि लॉन्च से पहले कुछ और टीज़र आते रहेंगे।

चीनी कंपनी ने बुधवार को ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें OnePlus 5T ऊपर रखा था। हालांकि टीज़र के अलावा गौर करने वाला अंतर है एंटीना लाइनें, जो बैक पैनल पर नहीं हैं। लेफ्ट की तरफ अलर्ट स्लाइडर नज़र नहीं आ रहा है। इसका प्लेसमेंट बदला गया है। ग्लास बैक में OnePlus 6 वायरलेस चार्जिंग से लैस हो सकता है। साथ ही अलर्ट स्लाइडर को लेकर हाल में 'स्लाइड टू फोकस' टैगलाइन के साथ इशारा मिला था। मेटल फ्रेम भी इसमें दिख रहा है। स्मार्टफोन OnePlus 5T जैसा ही लग रहा है दिखने में।

पिछली लीक में OnePlus 6 को लेकर कहा गया था कि यह 3 रंग वेरिएंट - व्हाइट, ब्लैक और ब्लू में आएगा। तस्वीर में OnePlus 6 को लेकर पुष्टि की गई है कि इसमें एज टू एज डिस्प्ले होगा। साथ ही यह नॉच के साथ भी दस्तक दे सकता है। नॉच की पुष्टि तो खुद OnePlus के सीईओ पेटे लाऊ ने की है। इसके अलावा OnePlus बुलेट्स वायरलेस भी कंपनी के पहले वायरलेस इयरबड होंगे। इनके OnePlus 6 के लॉन्च इवेंट में ही लॉन्च होने की उम्मीद है। हेडफोन में ब्लूटूथ 4.1 और क्वालकॉम चिप होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6, OnePlus 6 specifications, OnePlus, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »