OnePlus का अगला फोन होगा OnePlus 6, स्पेसिफिकेशन की भी मिली झलक

बहुप्रतीक्षित OnePlus 6 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने को है। ऐसा लगता है कि कंपनी इसे लॉन्च करने को लेकर खासा बेसब्र है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2018 18:03 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है
  • कंपनी इसे लॉन्च करने से पहले दिख रही है बेहद बेसब्र
  • अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है कि नया फ्लैगशिप होगा वनप्लस 6
बहुप्रतीक्षित OnePlus 6 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने को है। ऐसा लगता है कि कंपनी इसे लॉन्च करने को लेकर खासा बेसब्र है। पिछले सप्ताह OnePlus के को-फाउंडर कार्ल पी ने स्मार्टफोन को लेकर कई खुलासे किए थे। साथ ही कंपनी के सीईओ पेटे लाऊ ने भी इस फ्लैगशिप फोन में नॉच की मौज़ूदगी के बारे में बताया था। हालिया टीज़र और फोरम सेक्शन के ज़रिए कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OnePlus 6  के अगले फ्लैशिप फोन होने की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा OnePlus 6 स्मार्टफोन, वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर A6003 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।

एक छोटे सा वीडियो सोमवार रात को ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। OnePlus ने खुलासा किया है कि उसके अगले फ्लैशिप स्मार्टफोन का नाम निश्चित तौर पर OnePlus 6 होगा। 6et ready कैप्शन के साथ डाले गए वीडियो में तेज़ी से जाते हुए शब्द दिखाए गए हैं। लिखा गया है The speed you need. अंदाज़ा लगाया गया है कि फोन के स्पेसिफिकेशन प्रीमियम होंगे। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर आ रहा है। वीडियो के रिप्लाई में ज्यादातर फ्रंट नॉच की बात कही गई है। साथ ही  OnePlus 6 का फोरम सेक्शन भी लाइव हो चुका है।

जैसा कि हमने पहले बताया, फोन वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। सबसे पहले टिप्सटर रोलैंड क्वांट ने इसे देखा है। लिस्टिंग की तारीख 2 अप्रैल है। साइट के मुताबिक, OnePlus 6 एंड्रॉयड 8.1.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया जाएगा।
 

ज्ञात हो, हालिया लीक में OnePlus 6 से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आई थीं। फोन की कीमत के बारे में अनुमान है कि 64 जीबी वेरिएंट 3,299 चीनी युआन (34,200 रुपये) का होगा। वहीं, फोन का 128 जीबी वेरिएंट 3,799 चीनी युआन (तकरीबन 39,300 रुपये) में मिलेगा। 256 जीबी वेरिएंट की चाहत रखने वालों को खर्चने पड़ सकते हैं 4,399 चीनी युआन (तकरीबन 45,600 रुपये)।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oneplus 6, oneplus 6 specifications, oneplus, mobiles, android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.