OnePlus 6 का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट भारत में लॉन्च

वनप्लस 6 मिडनाइट ब्लैक 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट भारत में 43,999 रुपये में मिलेगा। इसकी बिक्री अमेज़न इंडिया पर 10 जुलाई से शुरू होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जून 2018 12:27 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 6 स्मार्टफोन को भारत में मई में लॉन्च किया गया था
  • मिडनाइट ब्लैक रंग वाला OnePlus 6 आएगा 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ
  • यह वेरिएंट वनप्लस 6 मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन मॉडल से सस्ता है
वनप्लस 6 स्मार्टफोन को भारत में मई में लॉन्च किया गया था। इसके साथ कंपनी ने OnePlus 6 Marvel Avengers Limited Edition को भी मार्केट में उतारा था जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस था। हालांकि, इस स्पेशल एडिशन हैंडसेट को सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया और यह लॉन्च के बाद कुछ दिनों में ही आउट ऑफ स्टॉक भी हो गया। लॉन्च के वक्त कंपनी ने OnePlus 6 के रेगुलर मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वर्ज़न को मार्केट में नहीं उतारा था। इस दौरान कंपनी ने भारतीय मार्केट में इस वेरिएंट की लॉन्च करने की कोई योजना नहीं होने की बात कही थी। ऐसा लगता है कि कंपनी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। OnePlus ने अपने इस बेहद ही पावरफुल वेरिएंट को मार्केट में उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। देखा जाए तो यह स्मार्टफोन वनप्लस 6 मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन मॉडल से सस्ता है।   

OnePlus India ने कहा, "OnePlus 6 Marvel Avengers Limited Edition को लेकर मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए वनप्लस ने अपने प्रशंसकों के लिए OnePlus 6 का नया वेरिएंट लाने का फैसला किया है। 256 जीबी वेरिएंट को ग्लोबल मार्केट में खासा पसंद किया गया है और भारतीय मार्केट में भी कम समय में यह बेहद लोकप्रिय हुआ है।"
 

OnePlus 6 मिडनाइट ब्लैक 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत और रिलीज़ की तारीख

वनप्लस 6 मिडनाइट ब्लैक 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट भारत में 43,999 रुपये में मिलेगा। इसकी बिक्री अमेज़न इंडिया पर 10 जुलाई से शुरू होगी। OnePlus 6 के पावरफुल मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट को वनप्लस की अपनी वेबसाइट और ऑफलाइन चैनल में 14 जुलाई से बेचा जाएगा। इसके अतिरिक्त Amazon.in पर नोटिफाई मी टैब को एक्टिव कर दिया गया है, ताकि इच्छुक ग्राहक फोन की उपलब्धता पर नज़र बनाए रख सकें। मज़ेदार बात यह है कि इस वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये वाले मार्वल एवेंजर्स एडिशन से 1,000 रुपये कम रखी गई है।


OnePlus 6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी या 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है।

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।
Advertisement

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।

OnePlus 6 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google ने अपना AI Pro प्लान किया अपग्रेड, अब मिलेगी 5TB क्लाउड स्टोरेज, जानें सबकुछ
  2. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  5. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 सीरीज में 3 नए मॉडल होंगे लॉन्च! डिटेल लीक
  2. Google ने अपना AI Pro प्लान किया अपग्रेड, अब मिलेगी 5TB क्लाउड स्टोरेज, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Smart Camera 4 Max Zoom Edition लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट
  6. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
  7. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
  8. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  9. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  10. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.