OnePlus 6 Marvel Avengers Limited Edition की भारत में बिक्री कल से

OnePlus 6 Marvel Avengers Limited Edition की बिक्री कल यानी मंगलवार से शुरू होगी। इस वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है और यह भारत में 44,999 रुपये में बेचा जाएगा।

OnePlus 6 Marvel Avengers Limited Edition की भारत में बिक्री कल से
ख़ास बातें
  • वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है और यह 44,999 रुपये में बिकेगा
  • OnePlus 6 के लॉन्च ऑफर मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन के साथ भी दिए जाएंगे
  • 256 जीबी स्टोरेज के अलावा वनप्लस 6 के इस वेरिएंट में मिलेंगे 8 जीबी रैम
विज्ञापन
वनप्लस 6 के आम मिडनाइट ब्लैक और मिरर कलर वेरिएंट की बिक्री पिछले हफ्ते ही शुरू हुई थी। अब जानकारी मिली है कि OnePlus 6 Marvel Avengers Limited Edition की बिक्री कल यानी मंगलवार से शुरू होगी। इस वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है और यह भारत में 44,999 रुपये में बेचा जाएगा। वनप्लस 6 मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन मंगलवार दोपहर 12 बजे से अमेज़न और वनप्लस डॉट इन पर ओपन सेल में उपलब्ध होगा। इस डिवाइस को ऑफलाइन स्टोर में 3 जून से उपलब्ध करा दिया जाएगा।

OnePlus 6 के लॉन्च ऑफर मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन के साथ भी दिए जाएंगे। सिटीबैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों के पास लोकप्रिय बैंक से बिना ब्याज वाले ईएमआई चुनने का विकल्प है। OnePlus अपनी ओर से सभी OnePlus 6 खरीदारों को 12 महीने का एक्सिडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन दे रही है। इसके अलावा 250 रुपये का अमेज़न प्राइम वीडियो गिफ्ट कार्ड मिलेगा। आइडिया सब्सक्राइबर अगर वनप्लस 6 खरीदते हैं तो उन्हें 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।


8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के अलावा यह स्पेशल एडिशन वेरिएंट गोरिल्ला ग्लास 5 के कवर के नीचे कार्बन फाइबर टेक्सचर के साथ आता है। पिछले हिस्से पर गोल्ड रंग में वनप्लस और एवेंजर्स का लोगो है। बॉक्स के अंदर वनप्लस 6 मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन के लिए साथ आइरन मैन प्रोटेक्टिव कवर है। लिमिटेड एडिशन है, ऐसे में स्टॉक भी सिमित ही होगी।
 

OnePlus 6 Marvel Avengers Limited Edition स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है।

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।

OnePlus 6 के इस वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, Marvel Avengers
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  5. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  6. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  7. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  8. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  9. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  10. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »