OnePlus 6 आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

OnePlus 6 को आज लॉन्च किया जाना है। चीनी कंपनी वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन से लंदन में पर्दा उठाएगी। इतना तो तय है कि किफायती दाम वाला OnePlus 6 अपने पुराने वेरिएंट से कई मामले में बेहतर होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मई 2018 11:06 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होने की उम्मीद है
  • OnePlus 6 की भारत में कीमत 36,999 रुपये से शुरू होगी
  • वनप्लस 6 का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार रात साढ़े 9 बजे शुरू होगा
OnePlus 6 को आज लॉन्च किया जाना है। चीनी कंपनी वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन से लंदन में पर्दा उठाएगी। इतना तो तय है कि किफायती दाम वाला OnePlus 6 अपने पुराने वेरिएंट से कई मामले में बेहतर होगा। यह इस हैंडसेट का ग्लोबल लॉन्च इवेंट होगा। इसके बाद फोन से 17 मई यानी गुरुवार को चीन में पर्दा उठाया जाएगा। इसके बाद फोन भारत में इसी दिन दोपहर 3 बजे लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में OnePlus ने भी अपने इस स्मार्टफोन के पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। कंपनी की ओर से बेहतर कैमरे, ग्लासबैक के साथ नए डिज़ाइन, वाटर रेसिस्टेंस और नॉच डिस्प्ले को लेकर कई टीज़र जारी किए जा चुके हैं। भारतीय मार्केट में वनप्लस 6 का मार्वल्स एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन पेश किया जाना है।
 

OnePlus 6 लॉन्च इवेंट लाइव स्ट्रीम

वनप्लस 6 का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार रात साढ़े 9 बजे शुरू होगा। इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। अगर आप OnePlus 6 का लाइव स्ट्रीम देखते हैं तो आप स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत जैसे जानकारियों से रूबरू होंगे। आप चाहें तो इस लेख में इंबेड किए गए वीडियो पर प्ले बटन दबाकर वीडियो देख सकते हैं।
 

OnePlus 6 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 6 की भारत में कीमत 36,999 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा। 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा। OnePlus 6 के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 21 मई से शुरू होगी।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की बात करें तो OnePlus 6 हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत एसबीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके कई अन्य बैंक के कार्ड के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प होगा। OnePlus की ओर से OnePlus 6 के ग्राहकों एक्सिडेंटल डैमेज इंश्योरेंस दिया जाएगा। 250 रुपये का अमेज़न प्राइम वीडियो गिफ्ट कार्ड मिलेगा। और अमेज़न किंडल के ज़रिए ईबुक खरीदने पर  500 रुपये तक की छूट मिलेगी।
 

OnePlus 6 स्पेसिफिकेशन

OnePlus 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होने की उम्मीद है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 या 19:9 होगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज होगी। इसमें वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा वनप्लस 6 में 3300 एमएएच बैटरी दिए जाने की खबर है। जानकारी मिली है कि OnePlus 6 का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  7. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  8. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.