OnePlus 6 आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

OnePlus 6 को आज लॉन्च किया जाना है। चीनी कंपनी वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन से लंदन में पर्दा उठाएगी। इतना तो तय है कि किफायती दाम वाला OnePlus 6 अपने पुराने वेरिएंट से कई मामले में बेहतर होगा।

OnePlus 6 आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होने की उम्मीद है
  • OnePlus 6 की भारत में कीमत 36,999 रुपये से शुरू होगी
  • वनप्लस 6 का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार रात साढ़े 9 बजे शुरू होगा
विज्ञापन
OnePlus 6 को आज लॉन्च किया जाना है। चीनी कंपनी वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन से लंदन में पर्दा उठाएगी। इतना तो तय है कि किफायती दाम वाला OnePlus 6 अपने पुराने वेरिएंट से कई मामले में बेहतर होगा। यह इस हैंडसेट का ग्लोबल लॉन्च इवेंट होगा। इसके बाद फोन से 17 मई यानी गुरुवार को चीन में पर्दा उठाया जाएगा। इसके बाद फोन भारत में इसी दिन दोपहर 3 बजे लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में OnePlus ने भी अपने इस स्मार्टफोन के पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। कंपनी की ओर से बेहतर कैमरे, ग्लासबैक के साथ नए डिज़ाइन, वाटर रेसिस्टेंस और नॉच डिस्प्ले को लेकर कई टीज़र जारी किए जा चुके हैं। भारतीय मार्केट में वनप्लस 6 का मार्वल्स एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन पेश किया जाना है।
 

OnePlus 6 लॉन्च इवेंट लाइव स्ट्रीम

वनप्लस 6 का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार रात साढ़े 9 बजे शुरू होगा। इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। अगर आप OnePlus 6 का लाइव स्ट्रीम देखते हैं तो आप स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत जैसे जानकारियों से रूबरू होंगे। आप चाहें तो इस लेख में इंबेड किए गए वीडियो पर प्ले बटन दबाकर वीडियो देख सकते हैं।
 

OnePlus 6 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 6 की भारत में कीमत 36,999 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा। 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा। OnePlus 6 के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 21 मई से शुरू होगी।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की बात करें तो OnePlus 6 हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत एसबीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके कई अन्य बैंक के कार्ड के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प होगा। OnePlus की ओर से OnePlus 6 के ग्राहकों एक्सिडेंटल डैमेज इंश्योरेंस दिया जाएगा। 250 रुपये का अमेज़न प्राइम वीडियो गिफ्ट कार्ड मिलेगा। और अमेज़न किंडल के ज़रिए ईबुक खरीदने पर  500 रुपये तक की छूट मिलेगी।
 

OnePlus 6 स्पेसिफिकेशन

OnePlus 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होने की उम्मीद है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 या 19:9 होगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज होगी। इसमें वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा वनप्लस 6 में 3300 एमएएच बैटरी दिए जाने की खबर है। जानकारी मिली है कि OnePlus 6 का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  2. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  3. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  4. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  5. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  7. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  8. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  9. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »