...तो OnePlus 6 दिखने में होगा ऐसा!

ओप्पो आर15 लॉन्च होने के बाद सबकी निगाहें जिस आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 6 पर टिकी हैं। ओप्पो के फ्लैगशिप स्मार्टफोन ने नए वनप्लस हैंडसेट को लेकर इशारा दे दिया है।

...तो OnePlus 6 दिखने में होगा ऐसा!

वनप्लस 6 (File)

ख़ास बातें
  • ओप्पो आर15 लॉन्च होने के बाद सबकी निगाहें जिस आगामी वनप्लस 6 पर
  • ओप्पो के फ्लैगशिप स्मार्टफोन ने नए वनप्लस हैंडसेट को लेकर इशारा दिया
  • वनप्लस के पिछले फोन का डिज़ाइन ओप्पो से मेल खाता रहा है
विज्ञापन
ओप्पो आर15 लॉन्च होने के बाद सबकी निगाहें जिस आगामी स्मार्टफोन OnePlus 6 पर टिकी हैं। ओप्पो के फ्लैगशिप स्मार्टफोन ने नए वनप्लस हैंडसेट को लेकर इशारा दे दिया है। चीन में ओप्पो आर15 और ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर एडिशन लॉन्च होने के बाद हमें पता चल गया है कि वनप्लस 6 दिखने में कैसा होगा। बता दें कि OnePlus के पिछले फोन का डिज़ाइन Oppo से मेल खाता रहा है। वनप्लस 5टी और ओप्पो आर11एस लुक के मामले में एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं। इसी तरह Oppo R15 ने OnePlus 6 की डिज़ाइन का 'भेद' खोल दिया है। इसके अलावा वीवो एक्स21 यूडी के लॉन्च से भी साफ हुआ है कि OnePlus का फ्लैगशिप अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।

जहां हमने साल 2017 में OnePlus 5टी का साल के मध्य में अपग्रेड देखा। अब इसी साल जून में वनप्लस 5 का अपग्रेड आ रहा है, जिसे संभवत: वनप्लस 6 नाम दिया जाएगा। दिलचस्प बात है कि वनप्लस 6 उन स्मार्टफोन में से एक हो सकता है, जिनके आईफोन एक्स जैसे नॉच के साथ आने की चर्चा है। साथ ही इसमें हो सकता है 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले भी। बता दें कि OnePlus 5टी के डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 था। ओप्पो आर 15 के लॉन्च में भी आईफोन एक्स जैसा डिज़ाइन होने की पुष्टि की गई है।

OnePlus, Oppo और Vivo, बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स के भीतर आते हैं। इनके डिज़ाइन लगभग समान ही रहे हैं। पिछली लीक तस्वीरों के मुताबिक, OnePlus 6 काफी हद तक ओप्पो आर15 जैसा होगा। स्पेसिफिकेशन के मामले में ओप्पो आर15 में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर होगा। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होगा एआरएम माली-जी72 एमपी3 जीपीयू। साथ ही इसमें 6 जीबी रैम दिए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, ओप्पो आर15 ड्रीम मिरर एडिशन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें भी जुगलबंदी के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। हालांकि, वनप्लस का फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि दूसरी पेरेंट कंपनी वीवो ने एक्स21 और एक्स21 यूडी से मंगलवार को पर्दा उठा दिया है। इससे पता चला है कि वनप्लस 6 में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। हालांकि, हैंडसेट में यह फीचर होने का ज़िक्र पिछले साल आई एक रिपोर्ट में भी किया गया था। कहने की ज़रूरत नहीं है कि वीवो एक्स21 स्मार्टफोन, ओप्पो आर15 से मिलता-जुलता है। नॉच के साथ 6.28 इंच का डिस्प्ले। हालांकि, इनमें वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप है। ध्यान रहे, वीवो एक्स21 का यूडी वेरिएंट पहले ही अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ चुका है। ऐसा ही अब यूज़र को वनप्लस 6 में देखने को मिल सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »