OnePlus 6 के फोन कवर लीक, दिखा आईफोन X जैसा नॉच और डुअल कैमरा सेटअप

OnePlus 6 स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की तैयारी है। पिछले कई दिनों से फोन से जुड़े अलग-अलग स्पेसिफिकेशन और फीचर लीक हो रहे हैं।

OnePlus 6 के फोन कवर लीक, दिखा आईफोन X जैसा नॉच और डुअल कैमरा सेटअप

OnePlus 6 स्मार्टफोन की जानकारियां लीक

ख़ास बातें
  • OnePlus 6 स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की तैयारी
  • OnePlus 6 से जुड़ी एक्सेसरीज़ लीक हुईं
  • हैंडसेट के फ्रंट में आईफोन X जैसा नॉच और अन्य फीचर भी लीक
विज्ञापन
OnePlus 6 स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की तैयारी है। पिछले कई दिनों से फोन से जुड़े अलग-अलग स्पेसिफिकेशन और फीचर लीक हो रहे हैं। हालिया लीक में OnePlus 6 से जुड़ी एक्सेसरीज़ लीक हुई हैं। अब मोबाइल फन की लिस्टिंग और एनाउंस के मुताबिक,  OnePlus 6 की ओलिक्जर ब्रांड वाली एक्सेसरीज़ के प्री-ऑर्डर किए जा सकते हैं। इनमें शामिल है वनप्लस 6 स्मार्टफोन का बैक पैनल, प्रोटेक्टिव केस, कार्ड स्लॉट के साथ लेदर केस, नॉन-स्लिप कोटिंग के साथ एक्ज़ोशील्ड केस।

इनकी कीमतें $7.49 to $35.49 रुपये देखी गई है। सभी केस के रेंडर से पता चलता है कि हैंडसेट के फ्रंट में आईफोन X जैसा नॉच आ रहा है, जिसकी पुष्टि लगभग पहले ही की जा चुकी है। साथ ही इशारा मिला है वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर का, जो कैमरे के ठीक नीचे दिख रहा है। केस से पता चलता है कि अलर्ट स्लाइडर को फोन के दायीं ओर जगह दी गई है। इसके अलावा वेबसाइट पर हैंडसेट की अन्य एक्सेसरीज़ भी देखी गई हैं, जिनमें चार्जिंग डॉक, कार चार्जर, चार्जिंग एडेप्टर, कार होल्डर, यूएसबी टाइप-सी केबल, हेडफोन और ब्लूटूथ डिवाइस।

बता दें कि इससे पहले लीक हुई जानकारियों में फोन का डिज़ाइन सामने आया था, जिसकी तुलना फोन के पिछले वर्ज़न वनप्लस 5टी से की गई थी। टीज़र में अलर्ट स्लाइडर और ग्लास बैक की चर्चा भी है। वायरलेस चार्जिंग भी इस फोन में आने की संभावना जताई जा रही है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अब तक आईं जानकारियों के मुताबिक, OnePlus 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 8 जीबी रैम दिए जा सकते हैं। स्टोरेज 256 जीबी का होगा। फोन के तीन रंग वेरिएंट - व्हाइट, ब्लैक और ब्लू रंग में आने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6, OnePlus 6 specifications, OnePlus, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »