OnePlus 6 अब दिखा अमिताभ बच्चन के हाथ में, इस ख़ास फीचर के साथ आ रहा है फोन

OnePlus 6 का ग्लोबल लॉन्च 16 मई को है और भारत में यह स्मार्टफोन 17 मई को दस्तक देगा। लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी लगभग आधे से ज्यादा जानकारियां लीक हो चुकी हैं।

OnePlus 6 अब दिखा अमिताभ बच्चन के हाथ में, इस ख़ास फीचर के साथ आ रहा है फोन

OnePlus 6 अब दिखा अमिताभ बच्चन के हाथ में

विज्ञापन
OnePlus 6 का ग्लोबल लॉन्च 16 मई को है और भारत में यह स्मार्टफोन 17 मई को दस्तक देगा। लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी लगभग आधे से ज्यादा जानकारियां लीक हो चुकी हैं। OnePlus 6 अब ब्लैक और व्हाइट रंग विकल्प में देखा गया है। नया खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने किया है। बता दें कि अमिताभ बच्चन OnePlus के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। सीनियर बच्चन ने OnePlus के सीईओ पेटे लाऊ के साथ कुछ तस्वीरें ट्वीट की, जिसमें फोन की झलक साफ दिखी। हालांकि, बाद में यह ट्वीट हटा लिया गया। OnePlus ने अलग से एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फोन के स्लो-मोशन फीचर को दिखाया गया है। यह दिखाता है कि OnePlus 6 सुपर स्लो मो कैमरा फीचर से लैस होकर आ रहा है।

अमिताभ बच्चन के ट्वीट के कैश्ड वर्ज़न से OnePlus 6 का पिछला हिस्सा दिख रहा है। तस्वीर में सीनियर बच्चन इसे हाथ में लिए दिख रहे हैं। यह ब्लैक रंग वाला वेरिएंट है। इस ट्वीट को डिलीट कर अमिताभ बच्चन ने एक OnePlus के सीईओ पेटे लाऊ के साथ सेल्फी पोस्ट की, जिसमें कहीं भी OnePlus 6 नहीं था।

पिछली एक लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus 6 का डिस्प्ले 16:9 आस्पेक्ट रेशियो बताया गया है। वहीं, पहले आई जानकारी में यह रेशियो 18:9 था। कैमरे पर जाएं तो फोन में 23 मेगापिक्सल का सिंगल रियर सेंसर होगा। इसमें डुअल एलईडी फ्लैश दिए जा सकते हैं। फ्रंट में दो 16+16 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। पर्याप्त सेंसर के साथ इसमें 3500 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

बता दें कि OnePlus 6 इस साल के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है। कंपनी इस हैंडसेट को "द स्पीड यू नीड" टैगलाइन से प्रमोट कर रही है। साथ ही 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ग्लास बैक डिजाइन की भी पुष्टि हुई है।अब कयासों की बात करें तो इस हैंडसेट में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने की बात की जा रही है। बैटरी क्षमता भी OnePlus 5T से ज़्यादा होने का दावा है। इसके अतिरिक्त वनप्लस 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले होने की उम्मीद है। लेकिन एचडीएफसी के पेज से इस मामले में शंका बढ़ गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6, OnePlus, Amitabh Bachchan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »