OnePlus 5 लॉन्च, 8 जीबी रैम और दो रियर कैमरे से है लैस

OnePlus 5 को आखिरकार मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया। इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में डुअल रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 835 प्रोसेसर, स्लिम प्रोफाइल, 8 जीबी तक रैम, बेहतर बैटरी लाइफ और डैश चार्ज शामिल हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जून 2017 23:08 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 5 को आखिरकार मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया
  • अमेरिकी मार्केट में OnePlus 5 की कीमत 479 डॉलर से शुरू होती है
  • गुरुवार को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस 5 हैंडसेट
OnePlus 5 को आखिरकार मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया। इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में डुअल रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 835 प्रोसेसर, स्लिम प्रोफाइल, 8 जीबी तक रैम, बेहतर बैटरी लाइफ और डैश चार्ज शामिल हैं। भारतीय प्रशंसकों को वनप्लस 5 की कीमत और उपलब्धता के लिए गुरुवार तक का इंतज़ार करना होगा।
 

OnePlus 5 की कीमत

अमेरिकी मार्केट में OnePlus 5 की कीमत 479 डॉलर (करीब 31,000 रुपये) से शुरू होती है और चुनिंदा यूरोपीय मार्केट में 499 यूरो (करीब 35,900 रुपये) से। इस बीच अमेज़न इंडिया ने जानकारी दी है कि भारत में वनप्लस 5 की बिक्री 22 जून को शाम साढ़े चार बजे शुरू होगी।
Advertisement
 

OnePlus 5 कैमरा

शुरुआत डुअल रियर कैमरा सेटअप से करते हैं। दावा किया गया है कि OnePlus 5 में आज की तारीख में किसी भी स्मार्टफोन का सबसे ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला डुअल कैमरा सिस्टम है। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो सोनी आईएमएक्स398 सेंसर, एफ/1.7 अपर्चर से लैस है। पिछले हिस्से पर 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी है जो सोनी आईएमएक्स350 सेंसर और एफ/2.6 अपर्चर से लैस है।

कंपनी ने वनप्लस 5 में ज़्यादा तेज ऑटोफोकस होने की भी जानकारी दी है। बताया गया है कि यह वनप्लस 3टी से 40 फीसदी ज़्यादा तेज़ है। रियर कैमरा सेटअप में डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है और ये 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। डुअल कैमरा सेटअप बोकेह इफेक्ट के अलावा 2x ऑप्टिकल ज़ूम भी देगा। रियर कैमरे सेटअप में एक प्रो मोड भी है। OnePlus ने बेहतर एचडीआर अल्गोरिदम की भी जानकारी दी है और स्मार्ट कैपचर फ़ीचर उतारा है।
Advertisement
 

यूज़र को OnePlus 5 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरे सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस दिया गया है। आप इससे फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
 

वनप्लस 5 फ़ीचर

इस हैंडसेट में कंपनी ने लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सर्वाधिक 2.45 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देगा। साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।
Advertisement
OnePlus 5 को लॉन्च करके कंपनी उन चुनिंदा स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड में शामिल हो गई है जिनके फोन 8 जीबी रैम वाले हैं। इससे पहले Asus ZenFone AR को 8 जीबी रैम के साथ पेश किया गया था। वनप्लस 5 के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो स्टोरेज और रैम पर आधारित हैं- 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज व 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज।
 

वनप्लस 5 के स्पेसिफिकेशन

इस हैंडसेट के अन्य स्पेसिफिकेशन में 3300 एमएएच की बैटरी है। भले ही यह वनप्लस 3टी के 3400 एमएएच की तुलना में छोटी है, लेकिन कंपनी ने बेहतर बैटरी लाइफ का दावा किया है। वनप्लस 5 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।
 

OnePlus 5 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। इस हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेगा। इसका वज़न 153 ग्राम है और डाइमेंशन 154.2x74.1x7.25 मिलीमीटर।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.