OnePlus 5 और OnePlus 5T को मिला एंड्रॉयड पाई अपडेट

OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2018 16:51 IST
ख़ास बातें
  • 2017 में लॉन्च हुए थे OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोन
  • ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए सॉफ्टवेयर अपडेट को किया गया है जारी
  • OnePlus 6 को भी मिल चुका है एंड्रॉयड पाई अपडेट

OnePlus 5 और OnePlus 5T को मिला एंड्रॉयड पाई अपडेट

OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस अपडेट मिलना शुरू हो गया है, बता दें कि 25 दिसंबर को अपडेट को जारी किया गया था। OnePlus 5 और OnePlus 5T के सभी यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। इस माह के शुरुआत में वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित ऑक्सीजन 9.0.0 ओपन बीटा अपडेट को जारी किया गया था।  

याद करा दें कि, दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ 2017 में लॉन्च किए गए थे। OnePlus ने नवंबर माह में एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित हाइड्रोजन ओएस 9.0 बीटा अपडेट को वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी यूजर के लिए रोलआउट किया था। वनप्लस के आधिकारिक फोरम पर मौजूद पोस्ट के मुताबिक, OnePlus 5 और OnePlus 5T के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस 9.0.0 अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए जारी किया गया है। शुरुआती 24 घंटे में केवल कुछ ही यूजर को अपडेट प्राप्त होगा। अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो सेटिंग्स में सिस्टम अपडेट में जाकर अपडेट की जांच करें।   

कंपनी फोरम में मौजूद यूजर रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 5 को मिले अपडेट फाइल का साइज 1742 एमबी तो वहीं OnePlus 5T को मिले अपडेट का साइज 1748 एमबी है। एंड्रॉयड पाई अपडेट चेंजलॉग बीटा वर्जन चेंजलॉग से पूरी तरह से अलग है। लेटेस्ट अपडेट के साथ फोन के कैमरा ऐप्लिकेशन में गूगल लेंस मोड सपोर्ट को जोड़ा गया है, यह फीचर बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं था।

अपग्रेड होने के साथ फोन में अडैप्टिव बैटरी, अडैप्टिव ब्राइटनेस, ऐप टाइम्स और ऐप एक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा OnePlus 5 और OnePlus 5T यूजर्स को नया गेमिंग मोड 3.0 भी मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि अपडेट के साथ दिसंबर सिक्योरिटी पैच भी दिया जा रहा है। वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी के अलावा OnePlus 6 को भी एंड्रॉयड पाई पर आधारित ऑक्सीजन 9.0 अपडेट मिल चुका है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oneplus 5, OnePlus 5T, Android Pie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  2. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
  3. Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
  4. 130 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास! नासा ने दी चेतावनी
  5. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
  6. OnePlus N6 में मिलेगी 8,000 mAh की बैटरी, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  7. WhatsApp में आ रहा है काम का फीचर, Voice Note भेजने का झंझट होगा खत्म!
  8. AI के जवाबों से उठ रहा ग्राहकों का विश्वास, चाहिए भरोसेमंद सोर्स!
  9. iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें
  10. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.