आज Amazon Prime Day Sale का आखिरी दिन है। इस सेल में नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आज आखिरी मौका है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord CE 6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है।
आज Amazon Prime Day Sale का आखिरी दिन है। इस सेल में नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आज आखिरी मौका है। आज हम 40,000 के बजट में आने वाले स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं कि जो कि ई-कॉमर्स साइट पर सेल के दौरान काफी सस्ते में मिल रहे हैं। इस लिस्ट में Realme 16 Pro 5G, और शामिल हैं। आइए 40,000 में आने वाले स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बार में विस्तार से जानते हैं।
Realme 16 Pro 5G
Realme 16 Pro 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹39,989 में मिल रहा है। बैंक ऑफर के मामले में Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। 16 Pro 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 7000mAh की बैटरी है जो कि 80W SuperVOOC का सपोर्ट करती है। यह फोन MediaTek 7300-Max प्रोसेसर से लैस है।
Redmi Turbo 5
Redmi Turbo 5 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹37,999 में लिस्टेड है। सेल के दौरान कूपन ऑफर से ₹2,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹35,999 हो जाएगी। बैंक ऑफर में Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। Turbo 5 में 6.9 इंच की डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 7540mAh की बैटरी है जो कि 100W हायपरचार्ज का सपोर्ट करती है। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर से लैस है।
Vivo V70 FE 5G
Vivo V70 FE 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹37,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹3800 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 34,199 रुपये हो जाएगी। V70 FE 5G में 7000mAh की बैटरी है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है।
Samsung Galaxy A56 5G
Samsung Galaxy A56 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹31,999 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। Galaxy A56 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में Exynos 1580 S5E8855 चिपसेट दिया गया है।
OnePlus Nord CE6
OnePlus Nord CE6 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹31,998 में आ रहा है। बैंक ऑफर के लिए Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। Nord CE6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका
MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत