Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू हो चुकी है और स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट

Photo Credit: Amazon

Amazon Great Indian Festival Sale 2026

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A56 5G अमेजन पर ₹31,999 में लिस्ट किया गया है।
  • OnePlus Nord CE6 का 8GB+128GB वेरिएंट अमेजन पर ₹34,999 में लिस्टेड है।
  • Redmi Note 17 Pro 5G का 8GB/128GB वेरिएंट अमेजन पर ₹36,998 में लिस्ट है।
विज्ञापन

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू हो चुकी है और स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। आज हम 40 हजार के बजट में आने वाले स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील की बात कर रहे हैं। सेल के दौरान कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो रही है। इसके अलावा कंपनी कुछ मॉडल पर कूपन ऑफर के जरिए भी डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज में देकर भी डील को और ज्यादा किफायती बना सकते हैं। 

Samsung Galaxy A56 5G
Samsung Galaxy A56 5G ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹31,999 में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा बैंक ऑफर के तौर पर Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹959 तक कैशबैक मिल सकता है। Galaxy A56 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है।

OnePlus Nord CE6
OnePlus Nord CE6 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹34,999 में लिस्टेड है। यह फोन बैंक ऑफर और अन्य ऑफर के बाद ₹31,999 में मिलेगा। OnePlus के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 8,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Redmi Turbo 5
Redmi Turbo 5 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹40,999 में लिस्ट किया गया है। कूपन ऑफर के जरिए 2,000 की बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 38,999 हो जाएगी। इसके अलावा बैंक ऑफर के बाद यह फोन 35,999 में मिलेगा। Turbo 5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 7,540mAh की बैटरी मिलती है जो कि 100W हाइपरचार्ज का सपोर्ट करती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Redmi Note 17 Pro 5G
Redmi Note 17 Pro 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹36,998 में लिस्टेड है। सेल में बैंक ऑफर और अन्य ऑफर के बाद यह फोन 34,999 में उपलब्ध होगा। Note 17 Pro 5G में 9000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 67W टर्बोचार्ज का सपोर्ट करती है। इस फोन में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है।

Nothing Phone (4b) 5G
Nothing Phone (4b) 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹31,740 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1250 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹30,490 हो जाएगी। Phone (4b) 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.77 इंच की एमोलेड डिस्प्ले आती है। यह फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  9. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  10. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »