OnePlus 5 के बारे में तस्वीरों के ज़रिए जानें

OnePlus 5 को डिज़ाइन और सॉफ्टवेयर के अलावा स्पेसिफिकेशन के लिए भी जाना जाएगा। आइए तस्वीरों के ज़रिए वनप्लस 5 के डिज़ाइन, फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन से रूबरू होते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जून 2017 12:15 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • OnePlus 5 में कंपनी ने लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया है
  • 22 जून को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस का यह फ्लैगशिप हैंडसेट
OnePlus ने साल 2017 के लिए नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 लॉन्च कर दिया है। यह OnePlus 3T का अपग्रेड वेरिएंट है जिसे हाल ही में कंपनी ने OnePlus 5 के मद्देनज़र बंद करने का फैसला किया था। हालांकि, इसकी बिक्री स्टॉक रहने तक होती रहेगी। OnePlus 5 को डिज़ाइन और सॉफ्टवेयर के अलावा स्पेसिफिकेशन के लिए भी जाना जाएगा। आइए तस्वीरों के ज़रिए वनप्लस 5 के डिज़ाइन, फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन से रूबरू होते हैं।
 

OnePlus 5 को मिडनाइट ब्लैक और स्लेट ग्रे कलर में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। डिस्प्ले में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की तरह डीसीआई पी3 कलर प्रोफाइल है।
 

OnePlus 5 में कंपनी ने लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया है। कंपनी ने बताया है कि यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सर्वाधिक 2.45 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देगा। साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। वनप्लस 5 के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो स्टोरेज और रैम पर आधारित हैं- 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज व 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज।
Advertisement
 

OnePlus 5 अब तक का कंपनी का सबसे स्लिम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसकी मोटाई 7.25 मिलीमीटर है। फोन किनारों पर घुमावदार है और इसमें एल्यूमीनियम चेसिस है।
Advertisement
 

वनप्लस 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। दावा किया गया है कि OnePlus 5 में आज की तारीख में किसी भी स्मार्टफोन का सबसे ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला डुअल कैमरा सिस्टम है। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो सोनी आईएमएक्स398 सेंसर, एफ/1.7 अपर्चर से लैस है। पिछले हिस्से पर 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी है जो सोनी आईएमएक्स350 सेंसर और एफ/2.6 अपर्चर से लैस है।
 

कनेक्टिविटी की बात करें तो OnePlus 5 में आपको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन सॉकेट मिलेगा। ये निचले हिस्से पर मौज़ूद हैं, स्पीकर ग्रिल के साथ।
Advertisement
 

हैंडसेट मे फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में इंटिग्रेटेड है। OnePlus 5 में सेरामिक फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। जानकारी दी गई है कि यह मात्र 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा।
Advertisement
 

OnePlus 5 में डैश चार्जिंग फ़ीचर भी मौज़ूद है। दावा किया गया है कि यूज़र को मात्र आधे घंटे के चार्ज में दिनभर के लिए बैटरी मिल जाएगी। 3300 एमएएच की बैटरी है। भले ही यह वनप्लस 3टी के 3400 एमएएच की तुलना में छोटी है, लेकिन कंपनी ने बेहतर बैटरी लाइफ का दावा किया है।
 

नए वनप्लस 5 में अलर्ट स्लाइडर की वापसी हुई है। इसकी मदद से आप रिंगिंग मोड, डू नॉट डिसटर्ब और साइलेंट के बीच स्वाइप कर सकेंगे। इन प्रोफाइल को आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से कस्टमाइज़ कर पाएंगे।
 

अमेरिकी मार्केट में OnePlus 5 की कीमत 479 डॉलर (करीब 31,000 रुपये) से शुरू होती है और चुनिंदा यूरोपीय मार्केट में 499 यूरो (करीब 35,900 रुपये) से। फिलहाल, इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग हो रही है। आम ग्राहकों के लिए सेल का आगाज़ 27 जून से शुरू होगा।

भारतीय ग्राहकों को OnePlus 5 के लिए 22 जून तक इंतज़ार करना होगा। इस दिन होने वाले इवेंट में हैंडसेट की भारतीय कीमत का भी खुलासा होगा। इस दौरान हम आपके लिए वनप्लस 5 का विस्तृत रिव्यू भी लेकर आएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  2. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  4. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  5. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  7. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  8. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  9. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  10. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.