वनप्लस 3टी अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध

वनप्लस 3टी अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3टी का गनमेंटल कलर वेरिएंट अमेरिका में उपलब्ध
  • वनप्लस 3 के अपग्रेडेड वेरिएंट वनप्लस 3टी में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है
  • वनप्लस 3टी में बड़ी बैटरी दी गई है
विज्ञापन
वनप्लस ने इसी महीने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट वनप्लस 3टी लॉन्च किया था। मंगलवार से इस फोन के गनमेंटल कलर वेरिएंट की बिक्री शुरू हो गई। जल्द ही सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट भी लॉन्च होगा। वनप्लस 3टी के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 439 डॉलर (करीब 29,800 रुपये) जबकि 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 479 डॉलर (करीब 32,500 रुपये) रखी गई है।

वनप्लस 3टी के लॉन्च के साथ ही चीनी कंपनी ने वनप्लस 3 स्मार्टफोन की बिक्री यूरोप व अमेरिका में बंद कर दी है। वहीं ओरिजिनल वेरिएंट की बिक्री भारत सहित दूसरे बाजारों में अभी भी हो रही है। अपग्रेडेड वेरिएंट में तेज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, एक बड़ा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, ज्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा व 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है।

इन बड़े फर्क के अलावा वनप्लस 3टी के सभी स्पेसिफिकेशन वनप्लस 3 जैसे ही हैं। वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में फर्क की बात करें तो नए स्मार्टफोन में तेज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है जबकि ओरिजिनल में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। नया फोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है जबकि वनप्लस 3 सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही मिलता है।

बात करें बेहतर फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करते हुए वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। जबकि वनप्लस 3 में सोनी आईएमएक्स179 के साथ 1.4 माइक्रोन पिक्सल का 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है जबकि वनप्लस 3 में 3000 एमएएच की बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। फिलहाल, कंपनी ने वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है।

इन दोनों स्मार्टफोन के बाकी स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं। वनप्लस 3टी में भी एल्युमिनियम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और कैपेसिटिव हार्डवेयर बटन के अलावा अलर्ट स्लाइडर भी है। यह फोन यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।

कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस 3टी में 4जी एलटीई (भारतीय एलटीई बैंड के सपोर्ट के साथ) के अलावा, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन का डाइमेंशन भी वनप्लस 3 की तरह 152.7x74.7x7.35 मिलमीटर और वज़न 158 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • कमियां
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  3. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  4. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  8. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  9. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  10. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »