वनप्लस 3टी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 3टी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3टी में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है
  • यह फोन बड़े स्टोरेज वेरिएंट (128 जीबी) में आता है
  • इस फोन में 3400 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
वनप्लस ने उम्मीद के मुताबिक मंगलवार को वनप्लस 3 का अपग्रेडेड हैंडसेट वनप्लस 3टी लॉन्च कर दिया। इन दोनों स्मार्टफोन में मुख्य फर्क तेज प्रोसेसर, ज्यादा स्टोरेज, बेहतर फ्रंट कैमरा और बड़ी बैटरी का है। 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 399 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 33,700 रुपये), 439 यूरो (करीब 31,200 रुपये) और 439 अमेरिकी डॉलर (करीब 29,800 रुपये है। जबकि 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 439 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 37,100 रुपये), 479 यूरो (करीब 34,800 रुपये) और 479 अमेरिकी डॉलर (करीब 32,500 रुपये) है।

वनप्लस 3टी 22 नवंबर से अमेरिका और 26 नवंबर से यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस 3 (रिव्यू) की तरह ही लॉन्च के समय भारत में इस स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। यह फोन गनमेंटल और सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी ने इसके साथ ही एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलने वाले वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी वेरिएंट को भी इस साल के अंत तक लॉन्च करने का ऐलान किया। इन दोनों स्मार्टफोन में एक साथ अपडेट जारी किए जाएंगे।

वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में फर्क की बात करें तो नए स्मार्टफोन में तेज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है जबकि ओरिजिनल में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। नया फोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है जबकि वनप्लस 3 सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही मिलता है।

बात करें बेहतर फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करते हुए वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। जबकि वनप्लस 3 में सोनी आईएमएक्स179 के साथ 1.4 माइक्रोन पिक्सल का 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है जबकि वनप्लस 3 में 3000 एमएएच की बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

इन दोनों स्मार्टफोन के बाकी स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं। वनप्लस 3टी में भी एल्युमिनियम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और कैपेसिटिव हार्डवेयर बटन के अलावा अलर्ट स्लाइडर भीहै। यह फोन यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।

कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस 3टी में 4जी एलटीई (भारतीय एलटीई बैंड के सपोर्ट के साथ) के अलावा, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन का डाइमेंशन भी वनप्लस 3 की तरह 152.7x74.7x7.35 मिलमीटर और वज़न 158 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • कमियां
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL ₹1 Plan: स्वतंत्रता दिवस पर BSNL लाई गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट डेटा भी!
  2. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  3. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  5. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  6. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  7. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  8. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  10. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »