वनप्लस 3टी, वीवो वी5 और अन्य बड़े स्मार्टफोन जो इस हफ्ते हुए लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 18 नवंबर 2016 18:00 IST
इस हफ्ते कौन-तौन से नए स्मार्टफोन हुए लॉन्च? वीवो ने लॉन्च किए डुअल फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन। जानें वनप्लस 3 के अपग्रेडेड वेरिएंट वनप्लस 3टी में क्या कुछ है नया? आज हम आपको बताएंगे इस हफ्ते लॉन्च हुए सभी बड़े स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर के बारे में।

वीवो वी5
Advertisement
वीवो ने इसी हफ्ते भारत में अपना वी5 सेल्फी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। वीवो वी5 की कीमत 17,980 रुपये है। वी5 की पहली सेल 26 नवंबर को होगी लेकिन फोन बुधवार से 22 शहरों में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा।

वीवो वी5 की सबसे अहम ख़ासियत है अपर्चर एफ/2.0, 5पी लेंस, मूनलाइट फ्लैश और सोनी आईएमएक्स 376 सेंसर के साथ इसमें दिया गया 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा। फोन में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल है। इस फोन में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले है जिसके प्रोटेक्शन के लिए 2.5 डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट सपोर्ट करता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

वनप्लस 3टी
वनप्लस ने उम्मीद के मुताबिक मंगलवार को वनप्लस 3 का अपग्रेडेड हैंडसेट वनप्लस 3टी लॉन्च कर दिया। इन दोनों स्मार्टफोन में मुख्य फर्क तेज प्रोसेसर, ज्यादा स्टोरेज, बेहतर फ्रंट कैमरा और बड़ी बैटरी का है। 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 399 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 33,700 रुपये), 439 यूरो (करीब 31,200 रुपये) और 439 अमेरिकी डॉलर (करीब 29,800 रुपये है। जबकि 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 439 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 37,100 रुपये), 479 यूरो (करीब 34,800 रुपये) और 479 अमेरिकी डॉलर (करीब 32,500 रुपये) है।
Advertisement
 

यह फोन गनमेंटल और सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। वनप्लस 3टी स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर पर चलता है। यह फोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है।  वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है। वनप्लस 3टी में भी एल्युमिनियम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और कैपेसिटिव हार्डवेयर बटन के अलावा अलर्ट स्लाइडर भीहै। यह फोन यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।

वीवो एक्स9, एक्स9 प्लस और एक्सप्ले6
Advertisement
वीवो ने चीन में बुधवार को अपनी 'एक्स सीरीज़' के एक्स9, एस9 प्लस और एक्सप्ले6 लॉन्च कर दिए। वीवो एक्स9 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,798 चीनी युआन (करीब 27,800 रुपये) जबकि 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,998 चीनी युआन (करीब 29,800 रुपये) है। वीवी एक्सप्ले6 की कीमत 4,498 चीनी युआन (करीब 44,500 रुपये) है।
 

वीवो एक्स9 और वीवो एक्स9 प्लस की ख़ासियत है इनमें दिया गया डुअल फ्रंट कैमरा। इन दोनों फोन में सोनी आईएमएक्स376 सेंसर, अपर्चर एफ/2.0 के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी फ्रंट कैमरा भी है। इनमें एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0 और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी है। दोनों स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement
 

वीवो एक्स9 में 5.5 इंच (1080 x 1920 पिक्सल) फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में 4 जीबी रैम है। इसके अलावा स्टोरेज के आधार पर यह 64 जीबी/128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के दो वेरिएंट में मिलेगा। फोन में 3050 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसका डाइमेंशन 152.6x74x6.99 मिलीमीटर और वज़न 154 ग्राम है। वहीं वीवो एक्स9 प्लस में एक्स9 से थोड़े से ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन हैं। इस फोन में 5.88 इंच (1080 x 1920 पिक्सल) फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू है। इस फोन में 6 जीबी रैम है। यह फोन भी स्टोरेज के आधार पर यह 64 जीबी/128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के दो वेरिएंट में मिलेगा। इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

वीवो एक्सप्ले6 में 5.46 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डुअल कर्व्ड एज डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 6 जीबी डीडीआर4 रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। एक्सप्ले6 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 4080 एमएएच की बैटरी। एक्सप्ले6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। रियर पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश, 4-एक्सिस ओआईएस, सोनी आईएमएक्स362 सेंसर, अपर्चर एफ/1.7, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा है। इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।

जियोनी एस9
जियोनी ने उम्मीद के मुताबिक अपना नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन एस9 चीन में लॉन्च कर दिया है। जियोनी एस9 की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 24,700 रुपये) है। यह फोन 25 नवंबर से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन ब्लैक, गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। जियोनी एस9 की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसका डुअल रियर कैमरा। इस फोन में रियर पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ सोनी का 13 मेगापिक्सल सेंसर व सैमसंग का 5 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी लेने के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। एस9 में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 

जियोनी एस9 में 5.5 इंच (1080× 1920 पिक्सल) फुल एचडी एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के माली टी860 जीपीयू है। इस फोन में 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। एस9 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर एमिगो ओएस 3.2 स्किन दी गई है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

हुवावे मेट 9 प्रो
हुवावे ने मेट 9 सीरीज़ का तीसरा और प्रीमियम वेरिएंट मेट 9 प्रो चीन में लॉन्च कर दिया है। हुवावे मेट 9 प्रो 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 4,699 चीनी युआन (करीब 46,500 रुपये) और 5,299 चीनी युआन (करीब 52,500 रुपये) है।

हुवावे मेट 9 प्रो में 5.5 इंच क्वाडएचडी (2560 x 1440 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। इस फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 960 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-जी71 एमपी8 है। यह फोन 4 जीबी रैम/ 6 जीबी रैम व 64 जीबी/128 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। हुवावे मेट 9 प्रो में लाइका लेंस, अपर्चर एफ/2.2, ओआईएस व डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 20 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर हुवावे इमोशन यूआई 5.0 स्किन दी गई है। मेट 9 प्रो को पावर देने का काम करेगी 4000 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  5. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  6. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  8. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  9. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  10. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.