वीवो एक्स9, वीवो एक्स9 प्लस लॉन्च, इनमें है डुअल फ्रंट कैमरा

वीवो एक्स9, वीवो एक्स9 प्लस लॉन्च, इनमें है डुअल फ्रंट कैमरा
ख़ास बातें
  • वीवो एक्स9, एक्स9 प्लस में डुअल फ्रंट कैमरा है
  • वीवो एक्स9, एक्स9 प्लस के साथ एक्सप्ले6 भी लॉन्च हुआ
  • वीवो एक्स9 में 4 जीबी रैम जबकि एक्स9 प्लस में 6 जीबी रैम है
विज्ञापन
वीवो ने चीन में बुधवार को अपनी 'एक्स सीरीज़' के एक्स9 और एस9 प्लस लॉन्च कर दिए। वीवो एक्स9 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,798 चीनी युआन (करीब 27,800 रुपये) जबकि 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,998 चीनी युआन (करीब 29,800 रुपये) है। यह फोन चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। वहीं वीवो एक्स9 प्लस की कीमत व उपलब्धता का खुलासा 26 दिसंबर को किया जाएगा। वीवो एक्स9 और एक्स9 प्लस गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेंगे। कंपनी ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वीवो एक्स्प्ले6 भी लॉन्च किया।

वीवो एक्स9 और वीवो एक्स9 प्लस की ख़ासियत है इनमें दिया गया डुअल फ्रंट कैमरा। इन दोनों स्मार्टफोन में सोनी आईएमएक्स376 सेंसर, अपर्चर एफ/2.0 के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के दौरान डेप्थ कैप्चरिंग के लिेए 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0 और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी है। दोनों स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

वीवो एक्स9 और एक्स9 प्लस डुअल सिम स्मार्टफोन हैं। दोनों ही फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिए गए हैं। इन फोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलते हैं।
 

सबसे पहले बात वीवो एक्स9 के स्पेसिफिकेशन की, इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1080 x 1920 पिक्सल) फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में 4 जीबी रैम है। इसके अलावा स्टोरेज के आधार पर यह 64 जीबी/128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के दो वेरिएंट में मिलेगा। फोन में 3050 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसका डाइमेंशन 152.6x74x6.99 मिलीमीटर और वज़न 154 ग्राम है।

वीवो एक्स9 प्लस में एक्स9 से थोड़े से ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन हैं। इस फोन में 5.88 इंच (1080 x 1920 पिक्सल) फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू है। इस फोन में 6 जीबी रैम है। यह फोन भी स्टोरेज के आधार पर यह 64 जीबी/128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के दो वेरिएंट में मिलेगा। इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »