वीवो एक्सप्ले6 में है डुअल रियर कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

वीवो एक्सप्ले6 में है डुअल रियर कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • वीवो एक्सप्ले6 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है
  • वीवो एक्सप्ले की कीमत करीब 44,500 रुपये है
  • वीवो एक्सप्ले के अलावा एक्स9 और एक्स9 प्लस भी लॉन्च किए गए
विज्ञापन
वीवो ने एक्सप्ले सीरीज़ में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सप्ले6 चीन में पेश कर दिया है। वीवी एक्सप्ले6 की कीमत 4,498 चीनी युआन (करीब 44,500 रुपये) है। यह स्मार्टफोन चीन में 12 दिसंबर से ऑफलाइन व ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। एक्सप्ले6 गोल्ड व रो़ज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

वीवो एक्सप्ले6 में 5.46 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डुअल कर्व्ड एज डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 6 जीबी डीडीआर4 रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।

यह फोन फुल मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है। एक्सप्ले6 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। वीवो एक्सप्ले 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। वीवो एक्सप्ले6 का डाइमेंशन 153.8x 73.55x 8.4 मिलीमीटर और वज़न 178 ग्राम है। फोन को पावर देने का काम करेगी 4080 एमएएच की बैटरी, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

बात करें कैमरे की तो वीवो एक्सप्ले6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश, 4-एक्सिस ओआईएस, सोनी आईएमएक्स362 सेंसर, अपर्चर एफ/1.7, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा है। इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.46 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »