जियोनी एस9 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारी खूबियां

जियोनी एस9 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • जियोनी एस9 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा व हीलियो पी10 प्रोसेसर है
  • इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है
  • एस9 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
विज्ञापन
जियोनी ने उम्मीद के मुताबिक अपना नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन एस9 चीन में लॉन्च कर दिया है। जियोनी एस9 की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 24,700 रुपये) है। यह फोन 25 नवंबर से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन दूसरे बाजारों में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। यह फोन ब्लैक, गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। फोन को कंपनी की चीन की आधिकारिक साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसका डुअल रियर कैमरा। इस फोन में रियर पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ सोनी का 13 मेगापिक्सल सेंसर व सैमसंग का 5 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी लेने के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। एस9 में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

जियोनी एस9 में 5.5 इंच (1080× 1920 पिक्सल) फुल एचडी एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के माली टी860 जीपीयू है। इस फोन में 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

एस9 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर एमिगो ओएस 3.2 स्किन दी गई है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। इस फोन का डाइमेंशन 154.2×76.4×7.4 मिलीमीटर है और इसका वज़न 168.2 ग्राम है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के अलावा 3जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर मौज़ूद हैं। इसके अलावा फोन में एम्बियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास डिवाइस व कंपास जैसे सेंसर भी हैं।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी10
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »