वनप्लस 3टी के ब्लैक वेरिएंट का टीज़र फिर ज़ारी, आज रात लॉन्च किए जाने की उम्मीद

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 22 मार्च 2017 16:02 IST
ख़ास बातें
  • ऐसा लगता है कि वनप्लस 3टी को अब ब्लैक रंग में पेश किया जाएगा
  • वनप्लस 3टी अभी गनमेटल और सॉफ्ट गोल्ड कलर में मिलता है
  • वनप्लस 3टी में भी एल्यूमीनियम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है
वनप्लस ने ट्विटर पर नया टीज़र ज़ारी किया है जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि वनप्लस 3टी स्मार्टफोन का नया वेरिएंट बुधवार को लॉन्च होगा। पहला ट्वीट मंगलवार की रात 9 बजे ज़ारी किया गया था। इसमें नए वेरिएंट को 24 घंटे में पेश किए जाने की बात कही गई थी। बुधवार सुबह के ट्वीट में 10 घंटे के इंतज़ार का ज़िक्र है। दूसरा ट्वीट वनप्लस इंडिया के ट्विटर हैंडल से किया गया है। हम रात 9 बजे के आसपास घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं।

ऐसा लगता है कि वनप्लस 3टी को अब ब्लैक रंग में पेश किया जाएगा। कंपनी ने मार्च महीने की शुरुआत में नए कलर वेरिएंट को पेश करने की बात कही थी। इसके बाद वनप्लस 3टी ब्लैक कोलेट लिमिटेड एडिशन को लॉन्च किया गया। हालांकि, इसके सिर्फ 250 यूनिट उपलब्ध कराए गए हैं। नए टीज़र को देखकर तो यही लगता है कि वनप्लस अब अपने अन्य मार्केट में ब्लैक रंग वाला वेरिएंट लाएगी। हालांकि, फोन पर कोलेट ब्रांड की छाप नहीं होगी।

बता दें कि वनप्लस 3टी अभी गनमेटल और सॉफ्ट गोल्ड कलर में मिलता है। वनप्लस 3टी में भी एल्यूमीनियम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और कैपेसिटिव हार्डवेयर बटन के अलावा अलर्ट स्लाइडर भी है। यह फोन यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।

वनप्लस 3टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। बात करें बेहतर फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करते हुए वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • Bad
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 3T, OnePlus 3T Black, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.