वनप्लस 3टी के 128 जीबी वेरिएंट की बिक्री आज

वनप्लस 3टी के 128 जीबी वेरिएंट की बिक्री आज
ख़ास बातें
  • सेल मंगलवार को 12 बजे शुरू होगी
  • यह अमेज़न इंडिया पर 34,999 रुपये में मिलेगा
  • भारत में वनप्लस 3टी का 128 जीबी वेरिएंट सिर्फ गनमेटल कलर में आता है
विज्ञापन
वनप्लस इंडिया ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि मंगलवार को वनप्लस 3टी का 128 जीबी वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, इसकी खरीदारी सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर कर सकेंगे। सेल मंगलवार को रात 12 बजे शुरू होगी। यह वेरिएंट बहुत दिनों से आउट ऑफ स्टॉक था। यह अमेज़न इंडिया पर 34,999 रुपये में मिलेगा।

याद दिला दें कि वनप्लस 3टी का 128 जीबी वेरिएंट सिर्फ गनमेटल कलर में आता है। स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया गया था। अब तक यह ज़्यादातर समय आउट ऑफ स्टॉक रहा है। वहीं, 64 जीबी वेरिएंट सॉफ्ट गोल्ड और गनमेटल कलर में उपलब्ध है और इसकी कीमत 29,999 रुपये है।

(पढ़ेंः वनप्लस 3टी का रिव्यू)

वनप्लस 3टी में भी एल्यूमीनियम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और कैपेसिटिव हार्डवेयर बटन के अलावा अलर्ट स्लाइडर भीहै। यह फोन यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।


वनप्लस 3टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। बात करें बेहतर फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करते हुए वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस 3टी में 4जी एलटीई (भारतीय एलटीई बैंड के सपोर्ट के साथ) के अलावा, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन का डाइमेंशन भी वनप्लस 3 की तरह 152.7x74.7x7.35 मिलमीटर और वज़न 158 ग्राम है।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • कमियां
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  4. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  5. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  6. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  7. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  8. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  9. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »