वनप्लस 3 के डिजाइन को लेकर कंपनी ने किया बड़ा दावा

वनप्लस 3 के डिजाइन को लेकर कंपनी ने किया बड़ा दावा
विज्ञापन
वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से लीक और खबरों में जानकारी सामने आई है। कंपनी भी वनप्लस 3 को लगातार खबरों में बनाए रहने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब कंपनी के सीईओ ने नए वनप्लस स्मार्टफोन के डिजाइन को लेकर बड़ा दावा किया है।

चीन की वेबसाइट गिज्मोचाइना के मुताबिक, वनप्लस के सीईओ लेयू ज़ोहू ने चीन की वेबसाइट वीबो पर एक पोस्ट में कहा, ''कंपनी का आने वाला स्मार्टफोन वनप्लस 3 हाथ में पकड़ने पर सुखद अहसास देता है।'' लेयू का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि वनप्लस 3 को लॉन्च होने की खबरें जोरों पर है।

इससे पहले इसी हफ्ते भरोसेमंद टिप्सटर इवान ब्लास ने वनप्लस 3 की रेंडर तस्वीर भी पोस्ट की थी। ब्लास ने दावा किया कि वनप्लस 3 एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा। वनप्लस 3 स्मार्टफोन में इवान ने 3000 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी भी दी। नई तस्वीर में वनप्लस 3 को करीब से देखा जा सकता है। रियर कवर पर सैंडटोन टेक्चरयुक्त कवर की जगह अब मेटल यूनिबॉडी डिजाइन ने ले ली है। कैमरे की संरचना पूरी तरह बदल गई है। कैमरा अभी भी रियर पर बीचोंबीच है लेकिन स्क्वायर शेप वाला लेंस फ्लैश के साथ नीचे की तरफ है जबकि वनप्लस 2 में यह कैमरा लेंस के साथ ऊपर दिया गया था।

इसके अलावा पिछली ख़बरों में वनप्लस 3 के दो वेरिएंट में आने की बात कही गई है। इससे पहले वनप्लस 3 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 3 की कीमत 310 डॉलर (करीब 20,500 रुपये) रखी गई है। माना जा रहा है कि यह कीमत वनप्लस 3 के शुरुआती वेरिएंट (4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज) की होगी।

ध्यान रहे कि ये सिर्फ दावे और कयास हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, Oneplus 3, Oneplus 3 smartphone, Oneplus 3 leak
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »