वनप्लस 3 भारत में बिकता रहेगा, वनप्लस 3टी पर अभी फैसला नहीं

वनप्लस 3 भारत में बिकता रहेगा, वनप्लस 3टी पर अभी फैसला नहीं
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3 स्मार्टफोन की बिक्री भारत में जारी रहेगी
  • वनप्लस 3 के अपग्रेडेड वेरिएंट वनप्लस 3टी को लॉन्च कर दिया गया है
  • वनप्लस 3 ने अमेरिका और ब्रिटेन में बंद कर दिया गया है
विज्ञापन
वनप्लस ने जब से अपने मौज़ूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट वनप्लस 3टी लॉन्च किया है, तभी से वनप्लस 3 के बंद किए जाने की ख़बरें हैं। गौर करने वाली बात है कि अमेरिकी मार्केट में इस हैंडसेट का शुरुआती वेरिएंट वनप्लस 3 अक्सर ही आउट ऑफ स्टॉक रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में यूरोप व अमेरिका में वनप्लस की बिक्री आधिकारिक रुप से बंद किए जाने का दावा भी किया गया। लेकिन इसी हफ्ते वनप्लस के ट्विटर हैंडल पर कहा गया कि वनप्लस 3 को बंद नहीं किया जाएगा बल्कि इस स्मार्टफोन का स्टॉक जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

लेकिन अब एंड्रॉयड अथॉरिटी का दावा है कि वनप्लस ने पुष्टि कर दी है कि वनप्लस 3 को अमेरिका और यूरोप में बंद कर दिया गया है। और इसकी जगह अब वनप्लस 3टी की बिक्री होगी।

हमने कंपनी से भारत में भी इस तरह की किसी योजना के बारे में जानने चाहा। कंपनी ने ईमेल के जरिए के बयान जारी कर कहा, ''हम भारत में वनप्लस 3 की बिक्री जारी रखेंगे।'' वहीं अपग्रेडेड वेरिएंट वनप्लस 3टी को भारत में लॉन्च किए जाने पर कंपनी ने बताया कि, ''वनप्लस 3टी की उपलब्धता के बारे में आपको जानकारी दी जाएगी।''

वनप्लस 3टी का डिज़ाइन और बनावट ओरिजिनल वनप्लस 3 की तरह ही है लेकिन इसमें कुछ अपग्रेड किए गए हैं। नए वेरिएंट में एक नया और तेज प्रोसेसर, बेहतर फ्रंट कैमरा, एक 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और नया कलर वेरिएंट दिया गया है। थोड़े बहुत बदलाव के बावज़ूद इस स्मार्टफोन की कीमत अच्छी ख़ासी बढ़ाई गई है। यह फोन 22 नवंबर से बिक्री के लिए अमेरिका और 28 नवंबर से ब्रिटेन में उपलब्ध होगा।

बात करें कीमत की तो वनप्लस 3टी 64 जीबी वेरिएंट 439 डॉलर (करीब 29,800 रुपये) जबकि 128 जीबी वेरिएंट की कीमक 479 डॉलर (करीब 32,500 रुपये) होगी। याद दिला दें, कि वनप्लस 3 को 399 डॉलर (करीब 27,999 रुपये) में भारत में लॉन्च किया गया था।

वनप्लस 3 बाजार में अब करीब 5 महीने पुराना हो चुका है और वनप्लस 3टी के रूप में इसका अपग्रेडेड वेरिएंट भी पेश कर दिया गया है। अब यह देखना रोचक होगा कि कंपनी इन दोनों फोन को विभिन्न बाजारों में किस तरह बेचती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »