वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी को मिला एंड्रॉयड नूगा अपडेट

वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी को मिला एंड्रॉयड नूगा अपडेट
विज्ञापन
वनप्लस ने जानकारी दी थी कि कंपनी के वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी स्मार्टफोन में 2016 के आखिरी तक एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलेगा। लेकिन कंपनी ने दिसंबर के आखिर तक एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट जारी करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन, 2016 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर 2016 को वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने इन स्मार्टफोन में एंड्रॉयड नूगा अपडेट जारी करने का ऐलान किया।

कार्ल पेई ने ट्विटर पर बताया कि 31 दिसंबर की रात से वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में ऑक्सीजनओसे 4.0 (नूगा) अपडेट जारी करना शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले वनप्लस के आधिकारिक अकाउंट पर भी वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी को नूगा अपडेट मिलने की जानकारी दी गई थी। इन अपडेटट को ओटीए (ओवर-द-एयर) अपडेट के तौर पर जारी किया जाएगा। ये अपडेट सभी वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी यूज़र को चरणबद्ध तरीके मिलेंगे।

वनप्लस के मुताबिक नूगा अपडेट के बाद वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को 7.0 नूगा पर अपग्रेड हो जाएंगे। इसके बाद नोटिफिकेशन डिज़ाइन, सेटिंग मेन्यू डिज़ाइन में बदलाव हो जाएगा। फोन में मल्टी-विंडो व्यू और कस्टम डीपीआई सपोर्ट मिलने लगेगा। इसके अलावा नोटिफिकेशन से ही सीधे जवाब भी दे पाएंगे। फोन में स्टेटस बार आइकन विकल्प और पहले से बेहतर कस्टमाइ़ज़ेशन मिलेगा।

वनप्लस ने अपने फोरम पर वनप्लस 3टी के लिए नूगा ओपन बीटा का पहला बिल्ड भी पब्लिश किया है। अगर आप एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के आधिकारिक रूप से अपने डिवाइस में नूगा का मजा लेना चाहते हैं तो आप इन्हें मैनुअली डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार आप ओपन बीटा पर आ जाते हैं तो आपके डिवाइस को भविष्य में भी ओटीए बीटा बिल्ड मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »