Google Pixel 11 Pro XL फ्लैगशिप फोन कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद भी Amazon Great Indian Festival Reloaded में सस्ता मिल रहा है।
Photo Credit: Google
Google Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले है।
Google Pixel 11 Pro XL फ्लैगशिप फोन कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद भी Amazon Great Indian Festival Reloaded में सस्ता मिल रहा है। दिवाली के मौके पर नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार है तो ई-कॉमर्स साइट पर Pixel 11 Pro XL पर जबरदस्त डील मिल रही है। Pixel 11 Pro XL के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,115mAh की बैटरी दी गई है।
Google Pixel 11 Pro XL का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,26,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि गूगल की आधिकारिक साइट पर कीमत 1,34,999 है। बैंक ऑफर में एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1250 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कीमत ₹1,25,749 हो जाएगी। यह फोन आधिकारिक साइट की तुलना में ₹9,250 सस्ता मिल रहा है।
Google Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1344x2992 पिक्सल है। हालांकि, समान 120Hz रिफ्रेश रेट और ज्यादा 3600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Pixel 11 Pro XL में कंपनी का इन हाउस गूगल टेंसर जी6 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
Pixel 11 Pro XL के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,115mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्पों में Google Pixel 11 Pro XL में 5जी, ब्लूटूथ 6, वाई-फाई 7, जीपीएस, एनएफसी, UWB, NavIC और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी