वनप्लस 3 स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च से पहले सार्वजनिक

वनप्लस 3 स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च से पहले सार्वजनिक
विज्ञापन
वनप्लस 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मंगलवार रात को लॉन्च किया जाना है। आधिकारिक लॉन्च से पहले भारत में इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा हो गया है। एक अंग्रेजी अखबार में छपे विज्ञापन के मुताबिक, वनप्लस 3 की कीमत 27,999 रुपये होगी और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

विज्ञापन से हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर के बारे में भी पता चला है। फोन खरीदने वाले ग्राहकों को सावन प्रो का 12 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, 12 महीने के लिए आइडिया का डबल डेटा ऑफर, वनप्लस केयर ऑफर के तहत 12 महीने के लिए एक्सिडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और किंडल ऐप पर 12 महीने का ऑफर मिलेगा।
 
oneplus 3 newspaper ad screenshot

इस विज्ञापन से हैंडसेट के कुछ फ़ीचर भी सार्वजनिक हुए हैं, जैसे कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, 6 जीबी का रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज। विज्ञापन में जानकारी दी गई है कि इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

चीन की स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस मंगलवार को अपने वनप्लस 3 फ्लैगशिप हैंडसेट को लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट के लिए कंपनी ने नया लूप एंड्रॉयड ऐप पेश किया है जिसपर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। वनप्लस 3 का वर्चुअल लाइव इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा। पहले दो घंटे के लिए वनप्लस 3 की बिक्री लूप ऐप के जरिए होगी। इसके बारे में दुनिया का पहला वीआर शॉपिंग अनुभव देने का दावा किया जा रहा है। स्मार्टफोन की बिक्री वनप्लस की वेबसाइट पर 15 जून को रात साढ़े 12 बजे शुरू होगी। भारत में यह हैंडसेट अमेज़न इंडिया की साइट पर मिलेगा।

कंपनी ने सह-संस्थापक कार्ल पी ने हैंडसेट की बिक्री प्रक्रिया का खुलासा पहले ही कर दिया था। इस बार स्मार्टफोन को इनवाइट सिस्टम के जरिए नहीं बेचा जाएगा। यह ओपन सेल के जरिए उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »