वनप्लस 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन मंगलवार को होगा लॉन्च

वनप्लस 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन मंगलवार को होगा लॉन्च
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस मंगलवार को अपने वनप्लस 3 फ्लैगशिप हैंडसेट को लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट के लिए कंपनी ने नया लूप एंड्रॉयड ऐप पेश किया है जिसपर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। वनप्लस 3 का वर्चुअल लाइव इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा। पहले दो घंटे के लिए वनप्लस 3 की बिक्री लूप ऐप के जरिए होगी। इसके बारे में दुनिया का पहला वीआर शॉपिंग अनुभव देने का दावा किया जा रहा है। स्मार्टफोन की बिक्री वनप्लस की वेबसाइट पर 15 जून को रात साढ़े 12 बजे शुरू होगी। भारत में यह हैंडसेट अमेज़न इंडिया की साइट पर मिलेगा।

कंपनी ने सह-संस्थापक कार्ल पी ने हैंडसेट की बिक्री प्रक्रिया का खुलासा पहले ही कर दिया था। इस बार स्मार्टफोन को इनवाइट सिस्टम के जरिए नहीं बेचा जाएगा। यह ओपन सेल के जरिए उपलब्ध होगा।

इसके अलावा कंपनी 15 जून से दुनियाभर के सात शहरों में पॉप-अप इवेंट आयोजित करने वाली है। इन इवेंट में यूज़र को स्मार्टफोन का फर्स्ट-हैंड अनुभव मिलेगा। और वे इस फ्लैगशिप हैंडसेट को खरीद भी पाएंगे। ये इवेंट बर्लिन, बेंगलुरू, दिल्ली, लंदन, मुंबई, न्यूयॉर्क और पेरिस में आयोजित किए जाएंगे। फिलहाल इन इवेंट का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है।

वनप्लस ने वनप्लस 3 को लॉन्च करने के पहले चीन में इस हैंडसेट के 1000 यूनिट फ्लैश सेल के जरिए बेचे थे। कंपनी ने इस सेल के लिए हैंडसेट की कीमत  2,999 चीनी युआन (करीब 30,600 रुपये) रखी थी। फ्लैश सेल 6 जून को आयोजित की गई थी।

इस स्मार्टफोन को यूएस और चीन में सर्टिफाई किया जा चुका है। लगभग सारे स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं। यह स्मार्टफोन नए डिजाइन, मेटल फ्रेम और एनएफसी के साथ आएगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, यह 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) के डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपेसट और दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज का ज़िक्र है। हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। लिस्टिंग में 3650 एमएएच की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का ज़िक्र है। यह एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »