वनप्लस 3 अब इमरजेंसी कॉलिंग फ़ीचर के साथ आएगा

वनप्लस 3 अब इमरजेंसी कॉलिंग फ़ीचर के साथ आएगा
विज्ञापन
वनप्लस ने अपने वनप्लस 3 स्मार्टफोन में ऑक्सीजनओएस के लिए अपडेट जारी कर दिया है। वनप्लस 3 में जारी किए गए अपडेट के साथ अब ऑक्सीजन 3.2.8 वाले इस फोन में फुल एचडी (1080 पिक्सल) पर 60 फ्रेम प्रति सेकेंड पर वीडियो रिकॉर्ड सहित कई दूसरे फ़ीचर शामिल कर दिए गए हैं।

कंपनी ने खुलासा किया है कि नए अपडेट से भारत में इमरजेंसी कॉलिंग फ़ीचर मिलने लगेगा। बता दें कि भारत सरकार ने हर फोन में पैनिक बटन देने का आदेश किया है। अपडेट के बाद भारत में वनप्लस 3 यूज़र तीन बार पावर बटन को दबाकर इमरजेंसी कॉल कर पाएंगे।

इस अपडेट के साथ ही स्नैपचैट ऑप्टिमाइज़ेशन भी आ गया है। अब सामान्य बग फिक्स होने के साथ ही सिस्टम को पहले से सुधारा गया है और स्नैपचैट में वीडियो कॉलिंग व स्क्रॉलिंग से जुड़ी दिक्कत खत्म की गई है। वनप्लस ने कहा कि ऑक्सीजनओएस 3.2.8 अपडेट को चरणबद्ध तरीके से यूज़र को जारी किया जा रहा है। वनप्लस ने एक फोरम पोस्ट में कहा, ''ओटीए अपडेट आज कुछ प्रतिशत यूज़र को मिलेंगी और कुछ ही दिनों में सभी यूज़र को नए अपडेट मिलने लगेंगे।'' वनप्लस 3 यूज़र को जल्द ही ओटीए अपडेट (ओवर-द-एयर) मिलने चाहिए।

इन नई अपडेट के साथ ही वनप्लस अपने वनप्लस 3 यूज़र को भरोसा दिलाना चाहती है ताकि वे एंड्रॉयड 7.0 नूगा की कमी महसूस ना करें। इससे पहले इसी महीने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीनी कंपनी वनप्लस 3 के लिए इसी महीने एंड्रॉयड 7.0 नूगा की एक बीटा कम्युनिटी बिल्ड प्रोग्राम लॉन्च करेगी। इससे पहले कंपनी ने एक रेडिट एमएए के दौरान बताया था कि कंपनी काफी तेजी से वनप्लस 3 में एंड्रॉयड नूगा अपडेट जारी करने पर काम कर रही है। इससे पहले वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने ट्विटर पर एक छोटी क्लिप के जरिए स्मार्टफोन में एंड्रॉयड एन अपडेट मिलने की जानकारी दी थी जिसमें वनप्लस 3 के स्क्रीन पर एंड्रॉयड 7.0 नूगा के लोगो 'एन' को देखा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android N, Mobiles, OnePlus, OnePlus 3
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »