वनप्लस 2, वनप्लस वन और वनप्लस एक्स स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 मई 2016 14:08 IST
वनप्लस 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने वनप्लस 2, वनप्लस वन और वनप्लस एक्स स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। वनप्लस 3 को एक बड़े इवेंट में वर्चुअल स्पेस स्टेशन में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस 2 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत अब 299 डॉलर, वनप्लस वन की 249 डॉलर और वनप्लस एक्स ऑनिक्स वेरिएंट की कीमत सबसे कम 199 डॉलर है।

वनप्लस 2 के 64 जीबी वेरिएंट को 389 डॉलर, वनप्लस वन 64 जीबी वेरिएंट को 349 डॉलर और वनप्लस एक्स को 249 डॉलर की कीमत पर लॉन्च किया किया गया था। दोनों ही हैंडसेट नई कीमत में कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट OnePlus.net पर उपलब्ध हैं। फिलहाल भारतीय यूज़र को इस कटौती का फायदा सीधे तौर पर नहीं मिल पाएगा। उम्मीद है कि हैंडसेट नई कीमत में अमेज़न इंडिया की साइट पर जल्द उपलब्ध होंगे। फिलहाल भारत में वनप्लस 2 का 64 जीबी वेरिएंट 22,999 रुपये और 16जीबी वेरिएंट 18,999 रुपये में मिल रहा है। वनप्लस वन 64 जीबी वेरिएंट 18,999 रुपये में उपलब्ध है जबकि वनप्लस एक्स 16 जीबी की कीमत 14,999 रुपये है।

बता दे, वनप्लस 14 जून को अपना अगला स्मार्टफोन वनप्लस 3 लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने ऐलेान किया है कि लॉन्च इवेंट की स्ट्रीमिंग एक वर्चुअल स्पेस स्टेशन के जरिए की जाएगी और इसके लिए 30,000 लूप वीआर हेडसेट मुफ्त दिए जाएंगे। कंपनी का दावा है कि इस इवेंट को बिना हेडसेट के भी देखा जा सकेगा। कंपनी भारत में लूप वीआर हेडसेट की बिक्री 3 जून से 7 जून तक करेगी जिसके लिए अमेज़न इंडिया पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।

इससे पहले आई खबरों में वनप्लस 3 स्मार्टफोन के (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाले 5.5 इंच स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आने की खबरें हैं। इस फोन में 16 मेगापिक्सल की रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन को 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 3000 एमएएच या 3500 एमएएच बैटरी हो सकती है। वनप्लस 3 के पूरी तरह से बदले डिजाइन के साथ मेटल बॉडी से लैस होने की उम्मीद है।
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.