वनप्लस 3 स्मार्टफोन 14 जून को हो सकता है लॉन्चः रिपोर्ट

वनप्लस 3 स्मार्टफोन 14 जून को हो सकता है लॉन्चः रिपोर्ट
विज्ञापन
आज ही नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने वनप्लस 3 के कई अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया था। अब ख़बर है कि वनप्लस स्मार्टफोन को 14 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा वनप्लस लाइव चैट एजेंट के द्वारा किया गया।

दरअसल, एक ट्विटर यूज़र ने ट्वीट किया कि वनप्लस 3 को 14 जून को लॉन्च किए जाने की अफवाह है। उसने साथ में एक तस्वीर भी साझा की जो एक चैट का स्क्रीनशॉट है। इसे वनप्लस फोरम के एक अधिकारी का चैट स्क्रीनशॉट बताया जा रहा है।

इससे पहले जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि इस स्मार्टफोन में 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच डिस्प्ले होगा। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल कैमरा और एनएफसी के साथ आएगा। इससे पहले आई खबरों में इस स्मार्टफोन के 5 या 5.2 इंच स्क्रीन में आने का दावा किया गया था। कुछ दिनों पहले ही ब्लास ने वनप्लस 3 की कथित तस्वीर भी पोस्ट की थी। ब्लास ने दावा किया कि वनप्लस 3 एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा। वनप्लस 3 स्मार्टफोन में इवान ने 3000 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी भी दी।

वनप्लस 3 को अगले महीने होने वाले वीआर इवेंट में पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 पर चलेगा जिसके ऊपर ऑक्सीजेनॉस यूआई होगी। पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, वनप्लस में एंड्रॉयड एन प्रिव्यू बिल्ड की टेस्टिंग की जा रही है। संभावना है कि कंपनी लॉन्च के बाद जल्द ही वनप्लस 3 में एंड्रॉयड एन अपडेट जारी कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, Oneplus 3, Oneplus 3 Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ता फोन Samsung Galaxy A08 4G चुपके से हुआ लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »