वनप्लस 2 स्मार्टफोन भारत में बिना इनवाइट के उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2015 16:02 IST
वनप्लस 2 स्मार्टफोन भारत में बिना इनवाइट के उपलब्ध है। वनप्लस इंडिया ने पहले इस स्मार्टफोन को शुक्रवार मध्यरात्रि से बिना इनवाइट के उपलब्ध कराने का वादा किया था। हालांकि, शनिवार को कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट जारी करके बाताया कि अब स्मार्टफोन भारत में बिना इनवाइट के सोमवार दोपहर 2 बजे से उपलब्ध होगा।

(पढ़ें: वनप्लस 2 का रिव्यू)

वनप्लस ने पिछले हफ्ते ब्लैक फ्राइडे ओपन सेल के मद्देनजर घोषणा की थी कि यह स्मार्टफोन शुक्रवार की मध्यरात्रि 12 बजे से बिना इनवाइट के सभी मार्केट में उपलब्ध होगा। ऐसा लगता है कि वो तारीख भारत के लिए नहीं थी। भारत में यह 7 दिसंबर को दोपहर 2 बजे उपलब्ध कराया गया। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है।
 

आपको बता दें कि 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वनप्लस 2 स्मार्टफोन भारत में 24,999 रुपये में उपलब्ध है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न से खरीदा जा सकता है जिसके लिए अब तक इनवाइट की जरूरत पड़ती थी। वनप्लस 2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 810 वी2.1 चिपसेट, एड्रेनो 430 जीपीयू और 4 जीबी रैम के साथ आता है। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्स फ्रंट कैमरा है। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

इस हैंडसेट का 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 22,999 रुपये में भविष्य में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

ज्ञात हो कि पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने इनवाइट सिस्टम को सुचारू ढंग से इस्तेमाल में लाया है। कंपनी की कोशिश उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने की रही है। इस साल भी हैंडसेट के लिए कई ओपन सेल आयोजित किए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.