वनप्लस 2 की ओपन सेल इस हफ्ते, इनवाइट की ज़रूरत नहीं

वनप्लस 2 की ओपन सेल इस हफ्ते, इनवाइट की ज़रूरत नहीं
विज्ञापन
अगर आप वनप्लस 2 खरीदने का इतंज़ार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए जानकारी दी है कि वह आने वाले दिनों में वनप्लस 2 स्मार्टफोन को बिना इनवाइट के बेचेगी। यह ऑफर ब्लैक फ्राइडे डील्स का हिस्सा होगा।

भारतीय यूज़र के लिए यह हैंडसेट बिना इनविटेशन के बुधवार (25 नवंबर) से शुक्रवार (27 नवंबर) तक उपलब्ध रहेगा।

कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ''अपने वादे को बरकरार रखते हुए हम वनप्लस 2 की ओपन सेल के साथ आ गए हैं। यह 25 नवंबर की मध्यरात्रि से शुरू होकर 27 नवंबर को रात 11 बजकर 59 मिनट चलेगी।''  

वनप्लस 2 बिना इनवाइट के OnePlus.net वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। कंपनी के टीज़र इमेज पर 'हॉलीडे डील्स' भी लिखा है। हालांकि, इसका विस्तृत ब्योरा फिलहाल उपलब्ध नहीं है। हम हैंडसेट के एक्सेसरी पर डिस्काउंट दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

गौरतलब है कि वनप्लस ने पिछले साल भी वनप्लस वन के लिए ब्लैक फ्राइडे ओपन सेल का आयोजन किया था। इस दौरान स्मार्टफोन के एक्सेसरी पर 10-20 फीसदी तक की छूट दी गई थी।

गौरतलब है कि वनप्लस 2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 810 वी2.1 चिपसेट, एड्रेनो 430 जीपीयू और 4 जीबी रैम के साथ आता है। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्स फ्रंट कैमरा है। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  4. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  5. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  6. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  7. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  8. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  9. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  10. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »