• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कैमरा और परफॉर्मेंस में OnePlus 16 कर देगा सभी पिछले डिवाइसेज को पीछे, जानें ऐसा क्या होने वाला है खास

कैमरा और परफॉर्मेंस में OnePlus 16 कर देगा सभी पिछले डिवाइसेज को पीछे, जानें ऐसा क्या होने वाला है खास

OnePlus इस महीने अपना कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T लॉन्च करने वाला है जो कि OnePlus 15 सीरीज में अब आखिरी डिवाइस होगा।

कैमरा और परफॉर्मेंस में OnePlus 16 कर देगा सभी पिछले डिवाइसेज को पीछे, जानें ऐसा क्या होने वाला है खास

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 16 में 2nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो (SM8975) प्रोसेसर होगा।
  • OnePlus 16 में LPDDR6 रैम का भी सपोर्ट करेगा।
  • OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
विज्ञापन

OnePlus इस महीने अपना कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T लॉन्च करने वाला है जो कि OnePlus 15 सीरीज में अब आखिरी डिवाइस होगा। इसके बाद कंपनी 2026 के लिए OnePlus 16 लाइनअप पर ध्यान देगी। हाल ही में रिपोर्ट्स से पता चला है कि OnePlus 16 परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन होगा। अब एक नई लीक से आगामी फोन के कैमरा और परफॉर्मेंस के बारे में खुलासा हुआ है। यहां हम आपको OnePlus 16 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 16 की जानकारी हुई लीक

लीक के अनुसार, OnePlus 16 में आगामी 2nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो (SM8975) प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन LPDDR6 रैम का भी सपोर्ट करेगा। आपको बता दें कि LPDDR6 पावर के मामले में LPDDR5 की अधिकतम बैंडविड्थ को करीबन डबल कर देगा, जो 6.4 Gbps की अधिकतम स्पीड से बढ़कर 14.4 Gbps तक पहुंच जाएगा। खासतौर पर ऑन-डिवाइस जनरेटिव AI के जरिए भारी डेटा थ्रूपुट के लिए ऑप्टिमाइज होगा। इस प्रोसेसर और लेटेस्ट रैम के साथ आने पर वनप्लस 16 के परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी में काफी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, LPDDR6 के शामिल होने से कीमत में भी बढ़ोतरी का संकेत मिलता है। 

OnePlus 16 Price (Expected)

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि फोन के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 5,000 युआन (लगभग 66,849 रुपये) हो सकती है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि OnePlus 16 चीनी बाजार में अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है, जिसके बाद ग्लोबल स्तर पर नवंबर में पेश किया जाएगा।

OnePlus 16 Specifications (Expected)

कई लीक्स से पता चला है कि OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा हालिया लीक के अनुसार, OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा, जिसमें सैमसंग HP5 सेंसर लगा हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी शामिल होंगे। वनप्लस 16 में OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 200Hz या 240Hz रिफ्रेश रेट होगा। सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर का भी सपोर्ट मिलेगा। आगामी फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड OxygenOS 17 के साथ आएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola Electric का लॉस हुआ कम, रेवेन्यू में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट
  2. ईरान ने होर्मुज से निकलने वाले जहाजों के लिए शुरू की बिटकॉइन में पेमेंट वाली सर्विस
  3. iQOO Pad 6 Pro हुआ लॉन्च, 13,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple से लड़ते-लड़ते आखिर जीत गया Fortnite! 5 साल बाद App Store पर लौटा गेम
  5. 180 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज पृथ्वी को खतरा!
  6. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. iQOO 15T हुआ लॉन्च 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ, जानें सबकुछ
  8. B by Lenskart से कर पाएंगे वीडियो फोटो कैप्चर, जल्द आ रहे देसी स्मार्ट ग्लासेज
  9. Sony 1000X The Collexion हेडफोन हुए लॉन्च, 32 घंटे की बैटरी, प्रीमियम फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  10. Xiaomi लेकर आया स्मार्ट Vacuum Cleaner, 100 दिन तक नहीं बदलना पड़ेगा डस्ट बैग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »