OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!

OnePlus 16 फोन में 165Hz से भी अधिक रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 14:38 IST
ख़ास बातें
  • कहा जा रहा है कि फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है।
  • इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट हो सकता है।
  • फोन में 9000mAh की बैटरी आ सकती है।

OnePlus 16 फोन में 165Hz से भी अधिक रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

OnePlus 16 को कंपनी ने टीज कर दिया है। टीजर के साथ ही फोन का लॉन्च घरेलू मार्केट में कंफर्म हो गया है। इसी के साथ कंपनी ने फोन के अंदर कुछ ऐसी खासियतों का खुलासा किया है जो इससे पहले अन्य स्मार्टफोन्स में नहीं देखने को मिली थीं। OnePlus 16 से फैंस को बहुत अधिक उम्मीदें हो सकती हैं क्योंकि OnePlus 15 का अपग्रेडेड वर्जन यह होने वाला है। OnePlus 15 यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर रहा था। OnePlus 16 रिफ्रेश रेट के मामले में एक कदम आगे जा सकता है। आइए जानते हैं अपकमिंग फ्लैगशिप के बारे में क्या डिटेल्स आईं हैं सामने। 

OnePlus 16 का लॉन्च ब्रांड की ओर से कंफर्म कर दिया है। यह फोन जल्द ही चीनी मार्केट में लॉन्च होने वाला है। इसका खुलासा चीन में आयोजित हुए स्नैपड्रैगन गेमिंग टेक्नोलॉजी अवॉर्ड्स में हुआ (via) है। इवेंट में OnePlus चाइना के जनरल मैनेजर Liu Baoyou ने ब्रांड की सफलताएं गिनाते हुए अल्ट्रा हाई फ्रेम रेट गेमिंग ईकोसिस्टम और तकनीकी का जिक्र किया। यही तकनीकी अपकमिंग फ्लैगशिप OnePlus 16 में भी होने की बात कही गई है। 

OnePlus 16 was showcased at the ChinaJoy exhibition. It features a circular camera module on the rear, replacing the squarish camera design used on its predecessor.

It is reportedly powered by Qualcomm's upcoming 2nm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro chipset. The display refresh rate… pic.twitter.com/DUQOhRjBYc

— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) July 31, 2026

यहां से संकेत मिलता है कि OnePlus 16 फोन में 165Hz से भी अधिक रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसी के साथ फोन में खास गेमिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कंपनी करेगी। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर OnePlus 16 का एक पोस्टर भी दिखाई दिया है। पोस्टर में इसके रियर कैमरा के बारे में संकेत मिलता है। कहा जा रहा है कि फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है। इसमें दो बड़े गोलाकार कटआउट होंगे और दो छोटे कटआउट होंगे। यानी फोन में दो बड़े मेन कैमरा सेंसर मौजूद होंगे, एक तीसरा सेंसर, और एक LED फ्लैश भी दिया जा सकता है।

OnePlus 16 के डिजाइन को लेकर कहा गया है फोन OnePlus 15 के जैसे डिजाइन में आ सकता है। हालांकि कैमरा मॉड्यूल में कुछ बदलाव जरूर संभव है। फोन को लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट होगा। यह 6.78 इंच OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें पतले बेजल्स होंगे। यह 185Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में 9000mAh की बैटरी आ सकती है। Fengchi Gaming Core टेक्नोलॉजी इसमें देखने को मिल सकती है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Improved design and attractive colour options
  • Flawless flagship performance
  • Clean, polished, and feature-rich software
  • Exceptional battery life and charging speeds
  • Bad
  • 165Hz is not worth the lower display resolution
  • No alert slider
  • Hasselblad-exclusive features missing
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

7,300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,272x2,772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.