OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले

आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जून 2026 20:25 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 16 में 6.78 इंच 1.5K BOE डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 200 MP का Samsung HP5 पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है

यह पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus 15 की जगह ले सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में OnePlus का OnePlus 16 अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। OnePlus 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक फ्लैग स्मार्टफोन की डिटेल्स बताई हैं। हालांकि, इस पोस्ट में इस स्मार्टफोन के मॉडल का खुलासा नहीं किया गया है। यह OnePlus 16 हो सकता है। इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ की जा रही है। इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 185 Hz का है। 

OnePlus 16 में 6.78 इंच 1.5K BOE डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले ब्राइटनेस, कलर रिप्रोडक्शन और पावर एफिशिएंसी में सुधार के साथ हो सकता है। इसके बेजेल्स सभी चार कोनों पर 1 mm से कम हो सकते हैं। OnePlus 16 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा दिया जा सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है। OnePlus 15 में 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN5 टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम और 80 mm की फोकल लेंथ के साथ है। 

आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इन डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Android 840 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Color OS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 7,300 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50 W वायरलेस चार्जिंग, 10 W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग और 5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  15. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.