OnePlus 15s जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के डेटाबेस पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2793 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus 15s हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 17:26 IST
ख़ास बातें
  • देश में OnePlus 15 और OnePlus 15R को लॉन्च किया गया है
  • इस सीरीज में OnePlus 15s को जल्द शामिल किया जा सकता है
  • यह देश में पिछले वर्ष जून में पेश किए गए OnePlus 13s की जगह ले सकता है

भारत में पिछले महीने इस सीरीज के बेस मॉडल को लॉन्च किया गया था

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus की हाल ही में लॉन्च की गई OnePlus 15 सीरीज में एक नया हैंडसेट शामिल किया जा सकता है। देश में OnePlus 15 और OnePlus 15R को लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में OnePlus 15s को जल्द जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अगले कुछ सप्ताह में जानकारी मिल सकती है। 

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के डेटाबेस पर एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2793 के साथ लिस्टिंग हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने बताया है कि यह OnePlus 15s हो सकता है। यह देश में पिछले वर्ष जून में पेश किए गए OnePlus 13s की जगह ले सकता है। OnePlus 13s में 6.32 इंच LTPO डिस्प्ले 1.5K (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) रिजॉल्यूशन के साथ है। इसका डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल की पेशकश करता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700 प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,850 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

भारत में पिछले महीने इस सीरीज के बेस मॉडल को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। OnePlus 15 में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Color OS 16 पर चलता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। OnePlus 15 के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,300 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50 W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.