OnePlus 15 में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, होगी हाई-एंड गेमिंग!

OnePlus ने कहा है कि 165Hz अब उसके परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड डिवाइसेज का नया बेंचमार्क होगा। आने वाला फ्लैगशिप OnePlus 15 और परफॉर्मेंस-फोकस्ड OnePlus Ace 6 दोनों में 165Hz हाई-रिफ्रेश-रेट स्क्रीन होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 सितंबर 2025 16:31 IST
ख़ास बातें
  • 165Hz अब OnePlus के परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड डिवाइसेज का नया बेंचमार्क होगा
  • आने वाले OnePlus स्मार्टफोन भी इसी स्टैंडर्ड को अपनाएंगे
  • नया फ्रेमवर्क फ्रेम रिफ्रेश इंटरवल को 8ms से घटाकर 6ms कर देता है

कुछ हफ्तों में चीन में लॉन्च हो जाएगा OnePlus 15

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने चीन में आयोजित “OnePlus Gaming Conference 2025” में मोबाइल गेमिंग सेगमेंट में अपनी बड़ी दावेदारी पेश की। इस इवेंट में कंपनी ने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 के गेमिंग फीचर्स का खुलासा किया, जो Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। कंपनी ने दावा किया कि नया फोन और उसका 165Hz अल्ट्रा-हाई फ्रेम रेट गेमिंग इकोसिस्टम अब तक का सबसे स्मूद और रिस्पॉन्सिव मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस देगा।

इवेंट से पहले OnePlus ने OnePlus 15 का डिस्प्ले इमेज शेयर किया था। फोन में 1.15mm पतले बेजल्स दिए जाएंगे, वो भी चारों तरफ बराबर, यानी कोई बड़ी "चिन" नजर नहीं आएगी। फ्लैट स्क्रीन, अल्ट्रा-नैरो क्वाड्रिलेटरल और बड़े R-एंगल्स इसके लुक और हैंडलिंग को और बेहतर बनाएंगे। OnePlus चाइना के हेड ने कहा कि यह डिजाइन न सिर्फ विजुअल इम्पैक्ट बल्कि यूजर की पकड़ को भी नई परिभाषा देगा।

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 165Hz अब उसके परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड डिवाइसेज का नया बेंचमार्क होगा। आने वाला फ्लैगशिप OnePlus 15 और परफॉर्मेंस-फोकस्ड OnePlus Ace 6 दोनों में 165Hz हाई-रिफ्रेश-रेट स्क्रीन होगी।

कंपनी ने साफ कर दिया है कि आने वाले OnePlus स्मार्टफोन भी इसी स्टैंडर्ड को अपनाएंगे। हालांकि टैबलेट्स को लेकर कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन मोबाइल लाइनअप में 165Hz को मेनस्ट्रीम बनाने का लक्ष्य तय कर लिया गया है।

OnePlus का कहना है कि नया फ्रेमवर्क फ्रेम रिफ्रेश इंटरवल को 8 मिलीसेकंड से घटाकर सिर्फ 6 मिलीसेकंड कर देता है। इसके अलावा, फुल-लिंक ऑपरेशन और पिक्चर डिले में 10 मिलीसेकंड की कटौती और पिक्चर घोस्टिंग में 27% तक की कमी दर्ज की गई है। इस सिस्टम के बीच तालमेल बैठाने का काम OnePlus का अपग्रेडेड “Fengchi Gaming Core” करता है, जो CPU, GPU और NPU के बीच डीप सिंक्रोनाइजेशन लेकर आता है।

Advertisement

कंपनी का दावा है कि पिछले जेनरेशन की तुलना में नया Fengchi Core 29.8% बेहतर शेड्यूलर एफिशिएंसी, 15.6% कम कोर लोड और पूरे सिस्टम की 11.7% कम पावर कंजप्शन हासिल करता है। टेस्टिंग के दौरान, हैवी टाइटल “Delta Operation” को अल्ट्रा-हाई क्वालिटी सेटिंग्स पर भी 165 FPS की स्मूद और स्टेबल परफॉर्मेंस के साथ चलाया गया। 

फिलहाल मार्केट में 120Hz डिस्प्ले मेनस्ट्रीम माना जाता है। लेकिन OnePlus का कहना है कि 165Hz अपग्रेड गेमिंग को और स्मूद बनाने में मदद करेगा। बता दें कि ASUS ROG Phone 6 जैसे डिवाइस तीन साल पहले ही 165Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल लेकर आ चुके हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि OnePlus का फोकस इसे मेनस्ट्रीम और मास यूजर्स तक पहुंचाने पर है।

पहले ही कंफर्म किया जा चुका है कि OnePlus 15 में LTPO OLED पैनल मिलेगा, जिसका साइज 6.7-इंच होगा और यह 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करेगा। हालिया लीक्स बताते हैं कि OnePlus 15 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगा। इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP सेकेंडरी कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम के साथ) शामिल हो सकते हैं। फोन को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है, यानी यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट डिजाइन में आएगा।

Advertisement

फ्लैगशिप लेवल पर बैटरी बैकअप को ध्यान में रखते हुए OnePlus 15 में 7,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। चार्जिंग के लिए कंपनी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है, जिससे फोन मिनटों में फुल चार्ज हो जाएगा। हालांकि, ये फिलहाल लीक्स है और आने वाले समय में इसकी पुष्टि भी हो सकती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  4. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  5. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  7. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  8. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.