OnePlus 15 की कीमत ने सबको चौंकाया! लॉन्च से कुछ घंटों पहले ही लीक हुआ प्राइस टैग

OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 का लॉन्च इवेंट आज चीन में शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) शुरू होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2025 12:43 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15 की शुरुआती कीमत CNY 4,299 (लगभग 53,100 रुपये) हो सकती है
  • Ace 6 की शुरुआती कीमत CNY 3,099 (लगभग 38,300 रुपये) बताई गई है
  • लॉन्च इवेंट आज शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) शुरू होगा

बिल्कुल नए Sand Dune शेड में पेश किया जा सकता है OnePlus 15

Photo Credit: OnePlus

OnePlus आज, 27 अक्टूबर चीन में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 के साथ OnePlus Ace 6 को लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन ऑफिशियल इवेंट से कुछ घंटे पहले ही दोनों फोन्स की कीमतें लीक हो गई हैं। स्मार्टफोन कुछ ही घंटों में लॉन्च होने वाले हैं। हालिया दिनों में इनके स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हुए थें, जिनसे पता चला था कि इस बार OnePlus ने गेमिंग-सेंट्रिक फीचर्स पर खास फोकस किया है। फोन हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और एडवांस कूलिंग सिस्टम से लैस होंगे।

वीबो पर एक टिप्सटर ने OnePlus रिटेल स्टोर पर मौजूद OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 के डिस्क्रिप्शन प्लेट की तस्वीर लीक की है, जिसमें कीमत और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी शामिल हैं। इससे पता चलता है कि OnePlus 15 की शुरुआती कीमत CNY 4,299 (लगभग 53,100 रुपये) होगी, जो इसके 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं, 16GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 4,899 (लगभग 60,600 रुपये) हो सकती है। इसके अलावा, कंपनी एक टॉप-एंड वेरिएंट भी पेश करेगी, जिसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज होगा, जिसकी कीमत CNY 5,399 (करीब 66,700 रुपये) बताई गई है।

Advertisement

वहीं, दूसरी ओर OnePlus Ace 6 की कीमत CNY 3,099 (लगभग 38,300 रुपये) से शुरू होगी, जो 12GB RAM + 512GB वेरिएंट के लिए है। वहीं, इसका 16GB + 512GB मॉडल CNY 3,399 (करीब 42,000 रुपये) में पेश किया जा सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों डिवाइस 12GB RAM + 256GB बेस वेरिएंट में भी आएंगे, लेकिन उसकी कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है।

दिलचस्प बात यह है कि ये कीमतें पहले सामने आए लीक्स की तुलना में काफी कम हैं। कुछ पुराने लीक के मुताबिक, OnePlus 15 के 16GB + 512GB मॉडल की ग्लोबल कीमत GBP 949 (लगभग 1,11,000 रुपये) बताई गई थी। वहीं, भारतीय मार्केट में इसके बेस वेरिएंट की कीमत 70,000-75,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद जताई गई थी।

OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 का लॉन्च इवेंट आज चीन में शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) शुरू होगा। इवेंट के दौरान कंपनी दोनों डिवाइस की ऑफिशियल कीमत और फीचर्स की घोषणा करेगी, जिससे लीक की सच्चाई भी साफ हो जाएगी।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Improved design and attractive colour options
  • Flawless flagship performance
  • Clean, polished, and feature-rich software
  • Exceptional battery life and charging speeds
  • Bad
  • 165Hz is not worth the lower display resolution
  • No alert slider
  • Hasselblad-exclusive features missing
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

7,300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,272x2,772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.