• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 15 आज हो रहा चीन में लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक, कब और कहा देखें लाइव इवेंट

OnePlus 15 आज हो रहा चीन में लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक, कब और कहा देखें लाइव इवेंट

OnePlus आज चीनी बाजार में OnePlus 15 लॉन्च करने जा रहा है।

OnePlus 15 आज हो रहा चीन में लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक, कब और कहा देखें लाइव इवेंट

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर होगा।

ख़ास बातें
  • OnePlus 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • OnePlus 15 में 7,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • OnePlus 15 में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा होगा।
विज्ञापन

OnePlus आज चीनी बाजार में OnePlus 15 लॉन्च करने जा रहा है। अब तक लीक्स और अफवाहों से वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ सामने आ चुका है। अब तक लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर OnePlus 15 का टीजर जारी हो चुका है। यहां तक की OnePlus भारत की वेबसाइट पर भी OnePlus 15 की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। वनप्लस 15 आज चीन में लॉन्च होने के बाद इस साल अन्य देश में भी लॉन्च किया जाएगा। यहां जानते हैं कि OnePlus 15 का लॉन्च इवेंट लाइव कब और कहां देख सकते हैं और इसके फीचर्स कैसे होंगे।

OnePlus 15 लॉन्च: कब और कहा देखें लाइव इवेंट 

OnePlus 15 का लॉन्च इवेंट चीन में आज सोमवार, 27 अक्टूबर को आयोजित हो रहा है। यह बीजिंग में स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे और भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू किया जाएगा। OnePlus के आधिकारिक चैनल के जरिए इस इवेंट का लाइव आयोजित होगा, जहां पर अपडेट मिल सकते हैं।

OnePlus 15 लॉन्च: कैसे होंगे फीचर्स

OnePlus 15 में हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 13s मॉडल जैसा एक फ्लैट डिजाइन होगा, जिसमें बेहतर स्लिम बेजल वाली फ्लैट AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट होगा। OnePlus के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं 16GB तक रैम और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज होगी। OnePlus 15 चीन में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेगा। जबकि भारतीय वर्जन OxygenOS 16 पर काम करेगा।

OnePlus 15 अपने खुद के इमेजिंग इंजन पर काम करेगा, क्योंकि इस पार Hasselblad कैमरा ब्रांडिंग नहीं होगी। इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है। OnePlus 15 में सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी के चलते 7,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट करेगी।

कंपनी OnePlus 15 के लॉन्च इवेंट में नया OnePlus Ace 6 स्मार्टफोन भी ला सकती है जो कि भारतीय बाजार में OnePlus 15R के तौर पर आ सकता है। चीन में लॉन्च होने के बाद इसकी कीमत के आधार पर भारत में इसकी लॉन्च कीमत का अंदाजा लग जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »