OnePlus 13 रेंडर्स से हुआ डिजाइन का खुलासा, इन बदलावों के साथ आएगा फोन

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर OnePlus 13 का पहला डिजाइन रेंडर साझा किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2024 11:55 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में कर्व्ड 2K LTPO डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा।
  • OnePlus 13 में 5840mAh बैटरी होगी।

OnePlus 12 5G में 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus इस महीने के आखिर में अपना अगला फ्लैगशिप OnePlus 13 लॉन्च करने वाला है। हालांकि, टेक दिग्गज ने आधिकारिक तौर पर स्मार्टफोन के बारे में नहीं बताया, लेकिन लीक और अफवाहों से काफी कुछ पता चल चुका है। हालिया लीक में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर OnePlus 13 का पहला डिजाइन रेंडर साझा किया। हालांकि, पोस्ट को बाद में एडिट करके फोटो को हटा दिया गया, लेकिन फोटो तब तक सेव की जा चुकी थी। आइए OnePlus 13 के बारे में जानते हैं।


OnePlus 13 Design


फोटो के अनुसार, OnePlus 13 में परिचित सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल बाईं ओर रखा गया है। हालांकि, इसमें अब वह ग्रिल नहीं है जो कैमरे से कॉर्नर तक फैली हुई थी। इसके बजाय हासेलब्लैड लोगो के ठीक नीचे अब एक स्लि स्ट्रैप दाएं फ्रेम से जुड़ रही है। पहली बार देखने पर डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं नजर आता है, लेकिन OnePlus ने इसे रिफाइन करने के लिए कुछ छोटे बदलाव किए हैं। यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में कुछ हद तक बेहतर दिखता है।


OnePlus 13 Specifications


हालांकि, यह कंफर्म नहीं किया जा सकता है कि यह OnePlus 13 है जब तक कि ब्रांड इसे आधिकारिक तौर पर पेश नहीं करता। रेंडर और रियल लाइफ फोटो दोनों ही क्वालकॉम के पिछले वीडियो में देखी गई चीजों से मिलती हैं। फिलहाल यह कंफर्म हो गया है कि फोन में BOE X2 डिस्प्ले होगी। दावा किया गया है कि यह बेहतर ब्राइटनेस, बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी और बेहतर आई प्रोटेक्शन प्रदान करता है। यह भी संभावना है कि फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस होगा।

लीक के अनुसार, OnePlus 13 में कर्व्ड 2K LTPO डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होगा। यह फोन 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ आने की उम्मीद है। फोन में ड्यूल सेल वाली 5840mAh बैटरी होगी जो 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  2. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  3. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  4. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  5. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  6. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  8. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
  9. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  10. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.